विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AI खूबियों वाले Infinix Zero 40 5G का लॉन्च आज, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस

Published: Wed, 18 Sep 2024 09:00 AM (IST)

Infinix Zero 40 5G आज भारत में AI फीचर्स के साथ लॉन्च हो रहा है। इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च ...और पढ़ें

इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन 108MP OIS कैमरे के साथ आ रहा है।
इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन 108MP OIS कैमरे के साथ आ रहा है।

HighLights

  1. फोन में मिलेगी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 mAh की बैटरी
  2. कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ होगी 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफिनिक्स आज भारत में Infinix Zero 40 5G को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के बारे में ज्यादातर जानकारी कन्फर्म हो चुकी है। लॉन्च के बाद इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। फोन को AI की खूबियों के साथ लाया जा रहा है।

108MP का होगा कैमरा

इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन 108MP OIS कैमरे के साथ आ रहा है। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। फोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। जिसमें एक फ्लैशलाइट, बोकेह लेंस और जूम फ्लैशलाइट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी इसे 4K अल्ट्रा-एचडी फ्लैगशिप कैमरा बता रही है, जो एआई खूबियों को सपोर्ट करता है।

50MP सेल्फी कैमरा

इसमें सेल्फी के लिए भी 50MP का अच्छा कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने इसे सेगमेंट का पहला 4K 60FPS वीडियो कैमरा वाला फोन बताया है। फोन तीन कलर ऑप्शन रॉक ब्लैक, वॉयलेट गार्डन और मूविंग टाइटेनियम में आएगा।

AI खूबियों से होगा लैस

  • इस फोन को कंपनी AI फीचर्स के साथ लेकर आ रही है।
  • जस्ट आस्क फॉलेक्स- सेल्फी क्लिक करने और कॉल करने के लिए ये फीचर काम आएगा।
  • गेट आंसर- एआई के जरिये सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • आसान ट्रांसलेशन- मैसेज, नोट और क्रोम में किसी भी लैंग्वेज को ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलेगी।

डिस्प्ले

Infinix Zero 40 5G में 144 हर्टज वाली 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगी। जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सिक्योरिटी प्रोटेक्शन मिला होगा। इसका टच सैंपलिंग रेट 144 हर्टज होगा।

बैटरी और दूसरे स्पेक्स

फोन में 5,000 mAh का मैसिव बैटरी पैक मिलेगा। जिसे 45W के चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। फोन वायरलेस रिवर्स और 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड सिस्टम के साथ लाया जाएगा। इसे 2 प्रमुख एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे और 36 महीने के लिए सिक्योरिटी पैच। इसमें जेबीएल ट्यून स्टीरियो स्पीकर होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।