विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ी डिस्प्ले और बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 4 Plus की पहली सेल आज

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 28 Jul 2020 06:54 AM (IST)

कंपनी के दावे के मुताबिक यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर दो दिनों की बैटरी बैक-अप देता है। साथ ही इसे आप लगातार 23 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

बड़ी डिस्प्ले और बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 4 Plus की पहली सेल आज
बड़ी डिस्प्ले और बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 4 Plus की पहली सेल आज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च हुए बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Infinix Smart 4 Plus को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की सेल एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आयोजित की जाएगी। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.82 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर दो दिनों की बैटरी बैक-अप देता है। साथ ही, इसे आप लगातार 23 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Infinix Smart 4 Plus केवल एक ही 3GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है और सेल दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। यह स्मार्टफोन ग्रीन, पर्पल और ग्रे तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का मुकाबली Xiaomi और Realme के बजट स्मार्टफोन से होगा।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Infinix Smart 4 Plus में ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ एआई ड्यूल रियर कैमरा​ दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है। वहीं वीडियो कॉलिंंग और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम बजट के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर की भी सुविधा मिलेगी।

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का एचडी+ मिनी ड्रॉप डिस्पले दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio A25 चिपसेट से लैस है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड उपयोग करके 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि इसकी मुख्य खासियत है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 38 घंटे का टॉकटाइम, 31 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 23 घंटे की इंटरनेट सर्फिंग देने में सक्षम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।