विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000mAh बैटरी से लैस Infinix Hot 8 आज Flipkart पर स्पेशल कीमत में होगा उपलब्ध

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 18 Sep 2019 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:31 AM (IST)

Infinix Hot 8 आज Flipkart पर मात्र Rs 6999 में सेल के लिए उपलब्ध होगा पढ़ें सेल ऑफर्स

5000mAh बैटरी से लैस Infinix Hot 8 आज Flipkart पर स्पेशल कीमत में होगा उपलब्ध
5000mAh बैटरी से लैस Infinix Hot 8 आज Flipkart पर स्पेशल कीमत में होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix Hot 8 स्मार्टफोन आज दूसरी बार Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस बजट सेगमेंट के फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी है। इसी के साथ स्मार्टफोन सिर्फ Rs 6999 में उपलब्ध है। हैंडसेट सिर्फ एक वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरी के साथ आता है। Infinix Hot 8 को Quetzal Cyan और Cosmic Purple दो कलर में खरीद सकते हैं। अगर आप यह समर्टफोने खरीदने का सोच रहे हैं, तो जान लेते हैं इसकी कीमत से लेकर ऑफर्स तक की सभी डिटेल्स:

Infinix Hot 8 कीमत और उपलब्धता: Infinix Hot 8 खरीद के लिए Flipkart पर आज 12PM बजे उपलब्ध होगा। हैंडसेट को सिर्फ एक मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में पेश किया गया है। वैसे तो इस फोन की कीमत Rs 7999 है, लेकिन फिलहाल यह स्पेशल प्राइस के साथ 30 अक्टूबर तक Rs 6999 में उपलब्ध होगा। सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart पर इस फोन की खरीद पर Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत का ऑफ और HDFC बैंक डेबिट कार्ड्स पर 5 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा।

Infinix Hot 8 स्पेसिफिकेशन्स: हैंडसेट में 6.52 इंच एचडी प्लस दिया गया है। फोन Waterdrop नॉच के साथ आता है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दी गई है। स्मार्टफोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इमेजिंग के मामले में, Infinix Hot 8 में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP प्राइमरी सेंसर, 2MP सेकेंडरी सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।