विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000mAh बैटरी वाले Infinix hot 8 की सेल आज, मिल रहा है Rs 1,000 का डिस्काउंट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 10:04 AM (IST)

Infinix hot 8 को कंपनी ने Rs 7999 की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब यूजर्स इसे Rs 6999 में खरीद सकते हैं...

5000mAh बैटरी वाले Infinix hot 8 की सेल आज, मिल रहा है Rs 1,000 का डिस्काउंट
5000mAh बैटरी वाले Infinix hot 8 की सेल आज, मिल रहा है Rs 1,000 का डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix hot 8 को कंपनी ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आज ये सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसे आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ Rs 7,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे Rs 1,000 के डिस्काउंट ऑफर के साथ Rs 6,999 में खरीद सकते हैं। जो कि 30 अक्टूबर तक वैलिड है।

ई-कॉमर्स Flipkart पर Infinix hot 8 की खरीदारी पर यूजर्स कई ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। यह फोन Quetzal Cyan और Cosmic Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन केवल एक ही वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था। आज सेल के दौरान आप इसे ईएमआई ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी प्राप्त किया जा सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है। 

Infinix Hot 8 के फीचर्स

Infinix Hot 8 में 2.5D ग्लास के साथ 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। ​यह फोन Mediatek Helio P22 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि इस फोन की मुख्य खासियत है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में AI सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा लो लाइट सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हैं 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।