विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Infinix Hot 8 की अगली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी आयोजित, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 26 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 07:47 AM (IST)

Infinix Hot 8 की सेल एक बार फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। फोटो साभार Infinix

Infinix Hot 8 की अगली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी आयोजित, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
Infinix Hot 8 की अगली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी आयोजित, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix Hot 8 यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में यूजर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी समय-समय पर इसकी फ्लैश सेल आयोजित करती है। इस फोन की सेल एक बार फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। 5000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस इस फोन को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे में कम कीमत में अगर आप दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके ऑफर्स, कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Hot 8 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन केवल एक ही वेरिएंट में आता है। वैसे तो Flipkart पर इसकी कीमत 8,999 रुपये लिस्ट है। लेकिन यह MRP है। इस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट देकर इसे 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। अब आते हैं ऑफर्स पर:

Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने पर यूजर्स को 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 फीसद का डिस्काउंट मिलेगा। यह इंस्टैंट डिस्काउंट होगा। इसके अलावा No Cost EMI समेत एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि No Cost EMI ऑफर केवल Bajaj Finserv और Flipkart Axis Bank के कार्ड्स के साथ ही दिया जाएगा।

Infinix Hot 8 के फीचर्स: 6.52 इंच के डिस्प्ले के साथ फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में फोन को उपलब्ध कराया गया है। वहीं, AI आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लो लाइट का सेंसर है। फ्रंट कैमरा के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।