6,500 mAh बैटरी वाला नया फोन: 144Hz AMOLED डिस्प्ले, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और MediaTek प्रोसेसर
इंफीनिक्स जल्द ही भारत में अपना नया 5G गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 8400 ...और पढ़ें

6,500 mAh बैटरी वाला नया फोन: 144Hz AMOLED डिस्प्ले, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Infinix GT 50 Pro के नाम से पेश करने वाली है जिसे GT 30 Pro का सक्सेसर बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आने वाले गेमिंग स्मार्टफोन की कई खास खूबियों का खुलासा भी कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट देखने को मिलने वाला है।
फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स के साथ लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी इस डिवाइस को गेमिंग परफॉर्मेंस, थर्मल मैनेजमेंट और खास गेमिंग कंट्रोल्स के साथ पेश करेगी।
Infinix GT 50 Pro की लॉन्च डिटेल्स
इंफीनिक्स का ये नया GT 50 Pro भारत में महीने के आखिरी हफ्ते में 27 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन खास तौर पर Flipkart पर Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में आएगा। Infinix GT 50 Pro की कीमत 45 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix GT 50 Pro में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक हो सकती है। साथ ही इसमें 2,800Hz तक का टच रिपोर्टिंग रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में गेम मोड के दौरान 330Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल सकता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 अल्टीमेट चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि ये फोन Free Fire Max और Call of Duty: Mobile जैसे कम्पैटिबल गेम्स में 144fps तक की परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।
डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट के लिए HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। साथ ही फोन में 7,700 sq mm का 3D वेपर चैंबर, एक माइक्रो-पंप, डुअल पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक प्लेट्स और 6.5ml प्रति मिनट तक लिक्विड सर्कुलेशन की सुविधा भी मिलेगी।
प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी मिलेंगे
नए वाले GT 50 Pro में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी देखने को मिलेंगे जिनमें चार इनपुट मोड जैसे लाइट प्रेस, हार्ड प्रेस, लेफ्ट स्वाइप और राइट स्वाइप की सुविधा मिलेगी। ये कंट्रोल कस्टमाइजेबल गेमिंग इनपुट के लिए 10 प्रेशर लेवल को सपोर्ट करेंगे। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
