Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर
इंफीनिक्स ने भारत में अपना नया गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate ...और पढ़ें

Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स ने भारत में अपना एक और नया गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Infinix GT 50 Pro के नाम से पेश किया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिल रहा है। गेमिंग सेंट्रिक इस नए डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले भी मिल रहा है।
फोन में 6,500mAh की बैटरी, प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और कंपनी का 'हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग' सिस्टम भी मिल रहा है। Infinix GT 50 Pro कई खास गेमिंग एक्सेसरीज भी ऑफर कर रहा है, जिनमें कंट्रोलर, गेमिंग डॉक और मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी भी शामिल हैं।
Infinix GT 50 Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो भारत में Infinix GT 50 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। डिवाइस को 'ब्लैक एबिस' और 'रेड ब्लेज' कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को आप फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस डिवाइस के साथ 24,999 रुपये की कीमत वाले 'GT 50 Pro गेमिंग इकोसिस्टम' फ्री दे रही है। इस बॉक्स में GT NX स्टेशन, GT NX कंट्रोलर, GT कूलिंग फैन कम चार्जर और GT 50 Pro मैगसेफ कवर मिल रहा है।
इतना ही नहीं फोन पर चुनिंदा प्रमुख बैंक कार्ड्स के जरिए 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। ग्राहक 3,611 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले 'नो-कॉस्ट EMI' पर भी इस फोन को ले सकते हैं, जिसमें 18 महीने तक की ड्यूरेशन शामिल है।
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई गई है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन कर रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ माली-G720 MC7 GPU मिल रहा है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 'हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर' मिल रहा है।
Infinix GT 50 Pro के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.59 अपर्चर भी मिल रहा है। फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा है।
इतना ही नहीं इस फोन में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर बटन भी मिल रहे हैं, जिन्हें 'ओपन-कट प्रेशर-सेंस GT ट्रिगर्स' नाम दिया गया है। ये बटन 10 प्रेशर लेवल सपोर्ट के साथ आते हैं। इन्हें गेम के अलग-अलग एक्शन के लिए सेट किया जा सकता है। इनका यूज सिस्टम फंक्शन के लिए भी हो सकता है, जैसे किसी खास एप को खोलने या मीडिया प्लेबैक कंट्रोल करने।
Infinix GT 50 Pro के अन्य फीचर्स
डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। साथ ही इसमें X-एक्सिस लीनियर मोटर और इन्फ्रारेड ब्लास्टर भी है। ये फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB टाइप-C पोर्ट भी मिल रहा हैं। फोन में 6,500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।
