8000 mAh बैटरी वाला Oppo का 5G फोन नए वैरिएंट में, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप Find X10 स्मार्टफोन का नया फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे आर्टिस्ट कार्लोटा फ्रीर ...और पढ़ें

8000 mAh बैटरी वाला Oppo का 5G फोन नए वैरिएंट में, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max मॉडल शामिल हैं। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज के Find X10 मॉडल को नए Forest Green कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को कंपनी ने आर्टिस्ट Karlotta Freier के साथ मिलकर बनाया है।
डिवाइस के नए कलर वेरिएंट की सेल चीन में 30 अक्टूबर से शुरू हो रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि Forest Green वेरिएंट भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा या नहीं।
Oppo Find X10 Forest Green की कीमत
कंपनी ने नए वाले Forest Green वैरिएंट की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि फोन के मौजूदा वैरिएंट की शुरुआती कीमत चीन में 5,499 युआन यानी करीब 78 हजार रुपये है। जबकि भारत में इसी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹1,39,999 है।
Forest Green कलर के अलावा Oppo Find X10 डिवाइस Glacier Blue, Mist Titanium और Coral कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल नए कलर वेरिएंट को सिर्फ चीन के मार्केट में पेश किया है।
Oppo Find X10 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो के इस डिवाइस में 6.59 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस के चारों ओर 0.99mm के सिमेट्रिकल बेजल्स मिल रहे हैं जो काफी प्रीमियम फील देते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस नए ओप्पो डिवाइस में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिल रहा है। फोन में 8,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में माइक्रो-टेक्सचर्ड मेटल फ्रेम और वेलवेट फिनिश वाला ग्लास बैक भी मिल रहा है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग है।
Oppo Find X10 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। साथ ही फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है।
