विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग कंट्रोलर भी

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:00 AM (IST)

इंफीनिक्स कल भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च करेगा। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और गेमिंग एक्सेसरीज जैसे GT NX कंट्रोलर मिलेंगे।

6500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग कंट्रोलर भी

6500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग कंट्रोलर भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Infinix GT 50 Pro के नाम से कल यानी 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस को खास तौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। फोन की खासियत सिर्फ दमदार हार्डवेयर तक लिमिटेड नहीं है।

कंपनी फोन के साथ कई गेमिंग एक्सेसरीज भी पेश कर सकती है। इनमें GT NX कंट्रोलर, GT NX स्टेशन और GT MagCharge कूलर 2.0 शामिल हो सकता है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास मिल सकता है...

Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix GT 50 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 144Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि ये डिस्प्ले सपोर्टेड गेम्स में 144fps तक फ्रेम रेट ऑफर कर सकता है। हालांकि हर एक गेम में 144fps नहीं मिलेगा। ये गेम, उसकी सेटिंग्स और डिवाइस की परफॉर्मेंस पर डिपेंड करेगा।

डिवाइस में GT Trigger 2.0 शोल्डर बटन भी देखने को मिलने वाले हैं, जिनकी मदद से गेम खेलते वक्त एक्स्ट्रा फिजिकल कंट्रोल मिल सकेगा। डिवाइस में 6500mAh की बैटरी और HydroFlow लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। इसका डिजाइन सुपरकार से इंस्पायर्ड है और इसमें RGB लाइटिंग भी मिल सकती है।

गेमिंग के लिए मिलेगा GT NX कंट्रोलर

नए फोन के साथ कंपनी GT NX कंट्रोलर भी पेश कर सकती है। ये डिवाइस के दोनों तरफ अटैच होकर गेमिंग कंट्रोलर की तरह काम कर सकता है। इसमें Hall-इफेक्ट कंट्रोल और कस्टमाइज किए जा सकने वाले इनपुट मिल सकते हैं। कंपनी GT NX स्टेशन भी पेश कर सकती है। इसकी मदद से डिवाइस को टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर