6,500mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले नए 5G फोन की सेल भारत में शुरू, 50MP कैमरा भी
Infinix का लेटेस्ट गेमिंग-फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro अब भारत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Infinix GT 50 Pro की सेल शुरू हो गई है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। ये हैंडसेट इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रांड के लेटेस्ट गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हुआ था। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट मिलता है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए ये प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। Infinix GT 50 Pro में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Infinix GT 50 Pro की भारत में कीमत और ऑफर्स
भारत में Infinix GT 50 Pro की कीमत 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 69,999 रुपये तय की गई है। कस्टमर्स SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे इस फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 64,999 रुपये रह जाएगी।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन के साथ 24,999 रुपये की कीमत वाला 'GT 50 Pro Gaming Ecosystem' बिल्कुल फ्री दे रही है। इस बॉक्स में GT NX Station, GT NX Controller, GT Cooling Fan cum Charger और एक GT 50 Pro MagSafe Cover Free Controller-5 शामिल हैं। इसके अलावा Infinix सिर्फ 1 रुपये में 28 दिनों के लिए JioGames Pro Pass भी बंडल कर रहा है, जिसकी रेगुलर प्राइस 499 रुपये होती है।
Infinix GT 50 Pro को ब्लैक एबिस और रेड ब्लेज कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। इसे Flipkart और Infinix के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम सपोर्ट वाला Infinix GT 50 Pro Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन और TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है।
फोन के अंदर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसे Mali-G720 MC7 GPU, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और f/1.59 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन का साइज 162.44 x 77.23 x 8.15mm है और इसका वजन लगभग 198 ग्राम है।
