विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में इसी महीने लॉन्च होगा ये नया 5G फोन, मिल सकती है 6,500mAh की बड़ी और 144Hz डिस्प्ले

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

Infinix भारत में अपनी GT सीरीज का नया फोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ...और पढ़ें

Infinix GT 50 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Infinix GT 50 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix भारत में अपनी GT गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया Infinix GT 50 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अब अपने आने वाले इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। अपने पिछले मॉडल की तरह, GT 50 Pro से भी उम्मीद है कि ये हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, बेहतर कूलिंग सिस्टम और गेमिंग-फोकस्ड हार्डवेयर पर ही जोर देगा। इसके अलावा Infinix ने इस फोन के साथ एक पूरे गेमिंग इकोसिस्टम को भी टीज किया है, यानी इसके साथ खास गेमिंग एक्सेसरीज भी डेब्यू कर सकती हैं।

Infinix GT 50 Pro की भारत में लॉन्च टाइमलाइन

Infinix ने कंफर्म किया है कि GT 50 Pro इसी महीने अक्टूबर में भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, सटीक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। कंपनी तारीख रिवील करने के लिए एक कम्युनिटी-ड्रिवन कैंपेन चला रही है।

इस कैंपेन के तहत, यूजर्स Infinix की वेबसाइट पर GT 50 Pro के लॉन्च पेज पर जाकर क्लिक कर सकते हैं, जिससे एक कलेक्टिव रिवील मीटर आगे बढ़ता है। हर एक क्लिक इस टोटल में जुड़ता है। Infinix का कहना है कि जैसे ही कम्युनिटी तय टारगेट तक पहुंच जाएगी, GT 50 Pro की ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने ला दी जाएगी।

आपको बता दें कि यs हैंडसेट चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही पेश किया जा चुका है, जहां इसने इसी साल अप्रैल में एंट्री ली थी।

Infinix GT 50 Pro_

Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल डुअल सिम (नैनो + नैनो) Infinix GT 50 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का AMOLED LTPS 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसे Mali-G720 MC7 GPU, 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा सेटअप देखें तो Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलता है। इसमें f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ग्लोबल मॉडल के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, OTG, NFC, FM रेडियो और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का साइज 162.44 x 77.23 x 8.15 mm और वजन 198 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: 8,400 mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप 5G फोन, RGB लिक्विड कूलिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर