Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alert: Android यूजर्स के सिर मंडराया एक नया खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट; स्मार्टफोन यूजर्स तुरंत करें ये काम

    Updated: Tue, 14 May 2024 11:05 AM (IST)

    एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें ये जानकारी आपके लिए ही दी जा रही है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के तहत काम करने वाली कंपनी Cert-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एंड्रॉइड यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में है। एंड्रॉइड यूजर्स के डिवाइस में कई खामियां (Multiple Vulnerabilities) पाई गई हैं।

    Hero Image
    Alert: Android यूजर्स के सिर मंडराया एक नया खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें, ये जानकारी आपके लिए ही दी जा रही है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के तहत काम करने वाली कंपनी Cert-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस अपडेट को जारी किया गया है।

    सरकार ने जारी किया अलर्ट

    लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एंड्रॉइड यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में है। एंड्रॉइड यूजर्स के डिवाइस में कई खामियां (Multiple Vulnerabilities) पाई गई हैं। इन खामियों के साथ साइबर अपराधी यूजर्स के डिवाइस से प्राइवेट और सेंसेटिव जानकारियों को चुरा सकते हैं।

    CVE Name

    CVE-2023-32871

    CVE-2023-32873

    CVE-2023-33119

    CVE-2023-43529

    CVE-2023-43530

    CVE-2023-43531

    CVE-2023-4622

    CVE-2023-6363

    CVE-2024-0024

    CVE-2024-0025

    CVE-2024-0043

    CVE-2024-1067

    CVE-2024-1395

    CVE-2024-20056

    CVE-2024-20057

    CVE-2024-21471

    CVE-2024-21475

    CVE-2024-21477

    CVE-2024-21480

    CVE-2024-23351

    CVE-2024-23354

    CVE-2024-23705

    CVE-2024-23706

    CVE-2024-23707

    CVE-2024-23708

    CVE-2024-23709

    कौन-से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है खतरा

    इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉइड सिस्मट में पाई गई यह खामियां केवल कुछ ही एंड्रॉडइ वर्जन के साथ पाई गई है। कंपनी ने इन एंड्रॉइड वर्जन डिटेल दी है-

    • Android Version 12
    • Android Version 12L
    • Android Version 13
    • Android Version 14

    अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में इन एंड्रॉइड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

    ये भी पढ़ेंः Apple iTunes और क्रोम यूजर्स की सिक्योरिटी को खतरा, सरकार ने जारी की सख्त वॉर्निंग

    एंड्रॉइड यूजर्स को क्या करना होगा

    इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉइड यूजर्स को अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है। अगर आपके फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो इस अपडेट को तुरंत इंस्टॉल कर लें।

    एंड्रॉइड यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://cert-in.org.in/) पर विजिट कर इस बारे में डिटेल में जानकारी ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः iPhone और Android यूजर्स को ट्रैकिंग के जरिए कोई नहीं कर सकेगा अब परेशान, Apple- Google साथ मिलकर ले आए ये तगड़ा जुगाड़

    ये भी पढ़ेंः Google I/O 2024: Android 15 अपडेट को लेकर खत्म हो सकता है यूजर्स का इंतजार, कंपनी कर सकती है ये बड़े एलान