सरकार का नया सिस्टम: 1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम
भारत सरकार 1 नवंबर 2026 से 4G और 5G स्मार्टफोन पर CNAP कॉलर आईडी सिस्टम अनिवार्य कर रही है। इससे ...और पढ़ें

सरकार का नया सिस्टम: 1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी किसी अनजान नंबर की पहचान करने के लिए आज भी Truecaller का यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। जी हां, भारत सरकार जल्द ही देशभर में अपने ऑफिशियल कॉलर आईडी सिस्टम यानी CNAP को अनिवार्य करने जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 1 नवंबर 2026 से टेलीकॉम कंपनियों को 4G और 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन पर ये सुविधा डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। इस सिस्टम के आने से यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर भी कॉल करने वाले का रजिस्टर्ड नाम शो हो जाएगा।
नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का नाम
दरअसल इस नई CNAP सर्विस के तहत जब भी आपको किसी ऐसे नंबर से कॉल आएगा, जो आपके मोबाइल में सेव नहीं है, तो स्क्रीन पर मोबाइल नंबर के साथ ही आपको कॉल करने वाले का नाम भी शो होगा। ये नाम टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज डिटेल्स के बेस पर दिखाया जाएगा। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां सिम कार्ड देते वक्त ग्राहक की तरफ से जमा किए गए पहचान पत्र से जुड़ी डिटेल्स का यूज करेंगी।
इस सिस्टम को लाने का सबसे बड़ा ऑब्जेक्टिव कॉल करने वाले की पहचान करना आसान बनाना है। साथ ही यूजर्स को अनजान कॉल से जुड़ी दिक्कत से बचाना है। हालांकि ये सुविधा Truecaller से थोड़ी अलग हो सकती है क्योंकि इसमें नाम दिखाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी एप पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऐसे कॉल आने पर मिलेगा अलर्ट
रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि भारत के बाहर से आने वाली कॉल्स को स्क्रीन पर 'International Call’ के तोर पर दिखाया जाएगा। इससे यूजर्स को फॉरेन नंबर्स से आने वाली कॉल पहचानने में और मदद मिलेगी। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों को कॉल एंड होने के बाद क्वेरी-एंड-रिस्पॉन्स प्रोसेस के जरिए कॉलर का नाम अपने पास बनाए रखने की परमिशन नहीं होगी।
