आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, लगेगी सिर्फ 75 रुपये फीस
UIDAI के नए Aadhaar App से अब आप घर बैठे अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर आसानी से बदल ...और पढ़ें

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका, लगेगी सिर्फ 75 रुपये फीस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चेंज करना चाहते हैं और इसके लिए आधार सेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाना चाहते तो आपके पास अब एक और ऑप्शन है। जी हां, UIDAI के नए Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा मिल जाती है। नए एप में कई सुविधाएं दी गई हैं, जिससे आप भी आधार से लिंक अपना पुराना मोबाइल नंबर आसानी से बदल सकते हैं। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
एप में कहां मिलेगा नंबर बदलने का ऑप्शन?
अब UIDAI के लेटेस्ट अपडेटेड आधार एप में मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन सीधे होम स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता बल्कि इसके बजाय Services सेक्शन में ये ऑप्शन मिलता है। यहां से यूजर्स नया नंबर एंटर करके अपडेट प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए एप में दिए गए इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
नए एप में सिर्फ मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा ही नहीं, बल्कि आधार से जुड़ी दूसरी सर्विस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें दूसरे शख्स के आधार की वेरिफिकेशन सुविधा और अपने बायोमैट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिल जाता है। आइये पहले जानते हैं कि Aadhaar App से कैसे बदलें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
Aadhaar App से कैसे बदलें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर?
आधार में नया मोबाइल नंबर ऐड करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Aadhaar App ओपन करें। अगर आपके मोबाइल में एप का पुराना वर्जन है, तो पहले उसे प्ले स्टोर या एप स्टोर से अपडेट कर लें। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एप खोलने के बाद नीचे दिए गए Services सेक्शन पर जाएं।
- यहां Mobile Number Update ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इधर अब Continue to Update Mobile Number पर क्लिक करें।
- उस नए मोबाइल नंबर को एंटर करें, जिसे आप अपने आधार से लिंक करना चाहते हैं।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
- एप में मांगे गए जरूरी ऑथेंटिकेशन स्टेप्स भी पूरे करें।
- सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
कितनी लगेगी फीस और कब तक होगा अपडेट?
हालांकि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको 75 रुपये का शुल्क देना होगा। रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का वक्त लग सकता है। इस दौरान यूजर्स एप के जरिए अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।
