विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2022: आज़ादी के अमृत महोत्सव पर Google ने बनाया विशेष ऐनिमेटेड Google Doodle, समझिए इस डूडल को गहराई से

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2022 12:43 PM (IST)

Independence Day 2022 Google हर वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस पर Google Doodle बनाता है। लेकिन इस वर्ष भारत की ...और पढ़ें

Google Doodle Photo Credit - Google India
Google Doodle Photo Credit - Google India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google वैसे तो प्रति वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Google Doodle बनाता है। लेकिन इस वर्ष भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर Google ने एक शानदार एनिमेटेड Doodle बनाया है। इस Google Doodle में भारत की कला और संस्कृति देखने को मिलती है। गूगल के इस डूडल को केरल बेस्ड गेस्ट आर्टिस्ट नीथि ने डिजाइन किया है।

Google Doodle को गहराई से समझे 

इस डूडल में कुल 5 लोग नज़र आ रहे हैं। इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष है। एक महिला पतंग बनाते हुए दिख रही है। तो एक छोटी बच्ची पतंग को हाथ में पकड़े हुए खड़ी है। 2 पुरुष पतंग को उड़ा रहे हैं। और एक महिला ये नज़ारा देख रही है। वहीं उड़ती हुई पतंग पर 75 लिखा है, जो यह बताता है कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

Google के इस एनिमेटेड डूडल में पतंग को दिखाने के पीछे भी एक कारण है। इसमें पतंग को इसलिए दिखाया गया है, क्योंकि इसे आजादी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भारत के क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश राज्य के खिलाफ उस समय नारे के साथ पतंग को उड़ाया था। तभी से आजादी के मौके पर हर वर्ष पतंग उड़ाई जाती है।

क्या कहती है इस Doodle को बनाने वाली आर्टिस्ट नीथि

इस Google Doodle को बनाने वाली आर्टिस्ट नीथि इसके बारे में कहती कि यह हमारे यादगार लम्हों में से एक है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने की प्रथा बहुत लंबे समय से चली आ रही है। नीथि यह भी कहती है कि उन्होनें अपने इस आर्टवर्क में पतंग के आसपास भारत की संस्कृति को दर्शाया है। इसमें अलग-अलग समुदाय के लोग रंग-बिरंगी पतंगों को खुले आसमान में उड़ाते दिखाये गए हैं। आसमान में उड़ने वाले ये पतंगें देश की महान उपलब्धियों को दर्शाती है। गौरतलब है कि इस बार गूगल ने अपने Google Doodle में GIF एनिमेशन का इस्तेमाल किया है।