विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google यूजर्स ध्यान दें, नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट; जानिए क्यों होने जा रहा ऐसा

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 09 Nov 2023 03:30 PM (IST)

Inactive Google Account Policy क्या आप जानते हैं गूगल बहुत जल्द कुछ यूजर्स के अकाउंट को बंद करने जा रहा ...और पढ़ें

इन यूजर्स का बंद होने जा रहा है गूगल अकाउंट, जानिए क्यों हो रहा ऐसा
इन यूजर्स का बंद होने जा रहा है गूगल अकाउंट, जानिए क्यों हो रहा ऐसा

HighLights

  1. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है।
  2. गूगल की ओर से सालों पुराने अकाउंट को डिलीट किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं गूगल बहुत जल्द कुछ यूजर्स के अकाउंट को बंद करने जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने अकाउंट को बंद करने की यह जानकारी पहले ही दे दी थी।

इस साल मई में ही गूगल ने अपने करोड़ो यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी किया था। कंपनी ने इनएक्टिव पड़े अकाउंट को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव करने की जानकारी दी थी। इससे पहले कंपनी ने साल 2020 में भी अकाउंट डिलीट करने की जानकारी दी थी।

कौन-से गूगल अकाउंट हो रहे बंद

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी थी 2 साल या इससे ज्यादा समय से इस्तेमाल न किए जाने वाले अकाउंट को बंद किया जा रहा है। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया था कि इन अकाउंट को कंपनी डिलीट करने जा रही है।

कंपनी क्यों कर रही है ऐसा

कंपनी ने साफ किया है कि सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कंपनी अपने यूजर के जोखिमों को कम करने की कड़ी में ये कदम उठा रही है।

गूगल ने इंटरनल सर्च के दौरान पाया गया है कि सालों से इनएक्टिव पड़े अकाउंट पर सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर इनेबल नहीं है। ऐसे में इस तरह के अकाउंट हैकर्स के सीधे निशाने पर आ सकते हैं।

हैकर्स के निशाने पर अकाउंट आने का सीधा मतलब होगा कि यूजर की निजी और बैंकिंग जानकारियों को चुराया जा सकता है। यह फैसला पर्सनल गूगल अकाउंट के लिए लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Android Phone Tricks: चंद सेकेंडों का रह गया समय, Text message में आए OTP को बिना एंटर किए ऐसे करें फिल

गूगल अकाउंट डिलीट होने की ऐसे मिलेगी जानकारी

जिन पर्सनल अकाउंट को डिलीट किया जाएगा, उन्हें कंपनी की ओर से पहले ही अलर्ट भेजा जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यूजर्स को गूगल की ओर से मल्टीपल नोटिफिकेशन सेंड किए जाएंगे। गूगल की इस पॉलिसी के मुताबिक इनएक्टिव अकाउंट 1 दिसंबर 2023 को बंद कर दिए जाएंगे।