Move to Jagran APP

IFA 2020: Realme ने पेश​ किए Smart Cam 360 और Smart Bulb, जानें फीचर्स

Realme के दोनों नए IoT प्रोडक्ट्स Smart Cam 360 और Smart Bulb कई खास फीचर्स से लैस हैं जो कि यूजर्स को बेहद ही खास अनुभव देंगे

By Renu YadavEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:58 PM (IST)
IFA 2020: Realme ने पेश​ किए Smart Cam 360 और Smart Bulb, जानें फीचर्स
IFA 2020: Realme ने पेश​ किए Smart Cam 360 और Smart Bulb, जानें फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बर्लिन में चल रहे IFA 2020 इवेंट में कई कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट्स व डिवाइस पेश किए हैं और ऐसे में Realme भी पीछे नहीं हैं। यूजर्स के बीच एक विश्वसनीय जगह बनाने के बाद अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई नए डिवाइसेज शामिल कर रही है। इसी के तहत Realme ने IFA 2020 इवेंट में दो नए डिवाइस Smart Cam 360 और Smart Bulb को पेश किया है। ये दोनों ही डिवाइस बेहद ही खास फीचर्स से लैस हैं। 

loksabha election banner

Realme Smart Cam 360 के फीचर्स

Realme Smart Cam 360 की बात करें तो इस डिवाइस में 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसमें यूजर्स को मल्टीपल प्राइवेसी फीचर्स के अलावा सनसेट में ऑटोमेटिक स्विच फीचर दिया गया है यानि इसमें इन्फ्रारेड नाइट विजन मोड है जो सूरज ढलने पर अपने आप सक्षम हो जाता है। इसके अलावा कैमरे में 940nm इंफ्रारेड इलुमिनेटर का उपयोग किया गया है। साथ ही यह रियल-टाइम अलर्ट और टू-वॉयस वॉयस टॉक जैसी अन्य सुविधाओं के साथ रिमोट कॉल में सक्षम है। 

Smart Cam 360 में कलर टेम्प्रेचर की एक वाइड रेंज दी गई है। इसमें 1080p फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही वाइड डायनेमिक रेंज और 3डी नॉयस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। जो कि इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 

Realme Smart Bulb के फीचर्स

Realme ने IFA 2020 में Smart Bulb को भी पेश किया है जो कि 16 मिलियन कलर सपोर्ट और no-flickering लाइट के साथ आता है। इसमें कलर टेम्प्रेचर की एक वाइड रेंज दी गई है। यह बल्ब फ्लैम रेसिस्टेंट मेटेरियल के साथ आता है और इसमें सर्ज प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है। साथ ही इसे वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा लॉन्च के साथ कर सकती है और इसके लिए यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.