विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

Huawei ने चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Mate X8 लॉन्च किया है, जिसमें 8.2 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर है। यह फोन 6,200 mAh की बैटरी, 50MP RYYB कैमरा और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है, हालांकि इसकी कीमत और वैश्विक उपलब्धता अभी सामने नहीं आई है।

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Huawei Mate X8 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इसे Mate X8 और All-Scenario इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। डिवाइस में 8.2 इंच की बड़ी इनर OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें 6.54 इंच की कवर स्क्रीन है।

फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro Logic Folding Tau प्रोसेसर और 6,200 mAh की बैटरी भी मिल रही है। इतना ही नहीं फोन में बेहतर हिंज मैकेनिज्म है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज काफी कम हो जाती है।

Huawei Mate X8 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate X8 में 8.2 इंच की इनर OLED डिस्प्ले और 1Hz से 120Hz तक LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में 6.54 इंच की कवर OLED डिस्प्ले भी मिल रही है। ये स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जा सकती है।

डिवाइस में Kirin 9050 Pro Logic Folding Tau चिपसेट मिल रहा है। फोन में पिछले मॉडल Mate X7 के मुकाबले ओवरऑल परफॉर्मेंस 31 परसेंट बेहतर है। इसमें 9-कोर और 16-थ्रेड LinxiCore CPU, Maleoon GPU और Da Vinci NPU मिल रहा है।

Huawei Mate X8 के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में Ruiying Z10 मॉड्यूलर कैमरा सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 1 इंच का 50MP RYYB कैमरा, Red Maple सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी इसके लिए अलग कैमरा मॉड्यूल, कंट्रोल हैंडल और कनेक्टर शेल भी ऑफर कर रही है। डिवाइस में 6,200 mAh की बैटरी भी मिल रही है।

Huawei Mate X8 की कीमत

कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। भारत समेत दूसरे मार्केट में लॉन्च को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस को Purple Gold Brocade, Azure Sky Black, Snowy White, Qingyun Brocade और Danxia Brocade कलर में लॉन्च किया गया है।

फोन के स्टैंडर्ड वैरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल रही है। साथ ही एक वैरिएंट 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जबकि Collector's Edition में 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन हैं।

यह भी पढ़ें- Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।