विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6.84 इंच की अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और AI कॉल एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन भी

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:30 PM (IST)

Huawei ने Double Eleven इवेंट में Enjoy 100 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 8,800mAh की बड़ी बैटरी और ...और पढ़ें

8,800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6.84 इंच की अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और AI कॉल एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन भी

8,800 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6.84 इंच की अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और AI कॉल एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक दिग्गज कंपनी Huawei ने अपने Double Eleven लॉन्च इवेंट में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने Huawei Enjoy 100 Pro Max के नाम से भी एक शानदार फोन पेश किया है। डिवाइस इस Enjoy 100 सीरीज का टॉप मॉडल बताया जा रहा है। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

फोन में Kirin प्रोसेसर के साथ 8,800mAh की बैटरी मिल रही है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है और इसकी सेल कब शुरू होगी, इसकी जानकारी Huawei के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Huawei Enjoy 100 Pro Max की कीमत

कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 100 Pro Max के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 25 हजार रुपये है, जबकि इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,399 युआन यानी करीब 30 हजार रुपये है और फोन के 512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन यानी करीब 36 हजार रुपये है। फोन ओब्सिडियन ब्लैक, क्विकसैंड गोल्ड, एज़्योर सी और स्नो व्हाइट कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है।

Huawei Enjoy 100 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Enjoy 100 Pro Max में 6.84 इंच की अल्ट्रा-ब्राइट आई-केयर डिस्प्ले मिल रही है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन 1% APL पर 8,000 निट्स और 20% APL पर 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। हाई ब्राइटनेस होने से फोन को तेज धूप में भी आसानी से यूज किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस के 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में Kirin 8020 चिपसेट मिल रहा है। जबकि इसके 128GB और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल में Kirin 8020A प्रोसेसर है। ये स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर रन कर रहा है। Ark इंजन की मदद से एप 25% फास्ट ओपन होते हैं और कंटेंट 37% फास्ट लोड होता है।

8,800mAh की बैटरी और Wi-Fi 7

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,800mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि ये लगातार 49 घंटे तक का कॉलिंग पर बैटरी बैकअप दे सकती है। साथ ही इस फोन में Wi-Fi 7, डुअल-बैंड GPS और ट्राई-बैंड BeiDou सपोर्ट भी मिल रहा है।

डिवाइस में टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग वाला फीचर भी मिल रहा है। फोन में AI डीपफेक फेस डिटेक्शन, कॉल फ्रॉड से बचने के लिए AI कॉल एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन और फैमिली एंटी-फ्रॉड टूल्स भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी