विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HTC के तीन स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie हुआ रोल आउट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 12 Mar 2019 05:32 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 Mar 2019 08:33 AM (GMT+05:30)

HTC ने इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉइड पाई 9.0 अपडेट रोल आउट किया गया है। यूजर्स को इसके अपडेट साल की दूसरी तिमाही से मिलने शुरू हो जाएंगे

HTC के तीन स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie हुआ रोल आउट
HTC के तीन स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie हुआ रोल आउट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने अपने U-सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स U11, U11+ और U12+ स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie के अपडेट रोल आउट कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। HTC U11 को 2017 में लॉन्च किया गया था। HTC U11+ को नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। जबकि HTC U12+ को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉइड पाई 9.0 अपडेट रोल आउट किया गया है। यूजर्स को इसके अपडेट साल की दूसरी तिमाही से मिलने शुरू हो जाएंगे।

HTC U11

HTC U11 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन ड्यूल 4G और 2,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

HTC U11+

HTC U11+ के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी प्लस टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। फोन के स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन ड्यूल 4G और 3,930 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

HTC U11+ के एक्सेसरीज खरीदें यहां।

HTC U12+

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी प्लस टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। फोन के स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12+16 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन ड्यूल 4G और 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

HTC U12+ खरीदें यहां।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।