सर्दियों में AC को ऐसे इस्तेमाल करें एयर प्यूरीफायर की तरह, सिर्फ 100 रुपये में साफ होगी कमरे की हवा!
सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए AC को फैन मोड में चलाकर एयर प्यूरीफायर की तरह उपयोग किया जा ...और पढ़ें

सर्दियों में AC को ऐसे इस्तेमाल करें एयर प्यूरीफायर की तरह, सिर्फ 100 रुपये में साफ होगी कमरे की हवा!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में ज्यादातर लोग AC का यूज बिलकुल ही बंद कर देते हैं और गर्मी आने तक उसे दोबारा ऑन नहीं करते। हालांकि सर्दियों के दौरान दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ता प्रदूषण, धूल और स्मॉग कई लोगों के लिए दिक्कत बन जाता है। ऐसे में घर के AC का यूज रूम की हवा में मौजूद धूल और कुछ बड़े कणों को फिल्टर करने के लिए किया जा सकता है।
जी हां, इसके लिए आपको AC को कूलिंग मोड में चलाने की जरूरत नहीं है। आप AC के Fan Mode से ही बिजली की खपत कम रखते हुए इसे एयर प्यूरीफायर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
Fan Mode में चलाएं AC
सबसे पहले तो AC के रिमोट पर Mode बटन दबाएं और Fan Mode सेलेक्ट करें। इस मोड में कंप्रेसर ऑफ रहता है और सिर्फ इनडोर फैन चलता रहता है। इससे रूम की हवा AC के फिल्टर से होकर गुजरती है और धूल, बाल जैसे बड़े कण फिल्टर में फंस सकते हैं।
अगर AC का इनडोर फैन 60 वॉट बिजली यूज करता है और इसे डेली 8 घंटे चलाया जाए, तो महीने में करीब 14.4 यूनिट बिजली खर्च होगी। 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से इसका खर्च लगभग 100 से 115 रुपये पड़ेगा। हालांकि असली खर्च AC के मॉडल और बिजली की दर पर डिपेंड करेगा।
पहले क्लीन करें AC का फिल्टर
सर्दियों में AC चलाने से पहले उसका फिल्टर अच्छे से क्लीन कर लें। फिल्टर को निकालकर धोएं और पूरी तरह सुखाने के बाद ही वापस फिट करें। प्रदूषण ज्यादा होने पर हर दो हफ्ते में इसको क्लीन करें। नॉर्मल AC फिल्टर बड़े धूल के कणों को रोक सकता है, लेकिन यह HEPA फिल्टर की तरह PM2.5 पॉल्यूशन को प्रभावी ढंग से नहीं हटाता।
मार्केट में 500 से 1,500 रुपये तक के ऐड-ऑन फिल्टर भी मिल जाते हैं। NanoClean और Airth जैसे ऑप्शन खरीदने से पहले उनकी फिल्टर क्षमता और AC के साथ कम्पेटिबिलिटी चेक कर लें। गलत फिल्टर एयरफ्लो कम कर सकता है।
