Google सर्च से अपनी पर्सनल इनफार्मेशन कैसे हटाएं? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही तरीका!
आज के डिजिटल युग में, कई लोगों की निजी जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर और पता, गूगल सर्च पर उपलब्ध है, ...और पढ़ें

Google सर्च से अपनी पर्सनल इनफार्मेशन कैसे हटाएं? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही तरीका!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के इस डिजिटल दौर में इंटरनेट पर बहुत से लोगों की कई तरह की पर्सनल डिटेल्स मौजूद हैं। इनमें न सिर्फ मोबाइल नंबर बल्कि कुछ के तो घर का एड्रेस, ईमेल आईडी और यहां तक की अन्य निजी जानकारियां भी शामिल हैं। कभी-कभी तो ये डिटेल्स गूगल सर्च के जरिए भी सामने आ जाती हैं, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है।
हालांकि गूगल यूजर्स को अपनी कुछ प्राइवेट डिटेल्स सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए रिक्वेस्ट करने की सुविधा भी देता है। आप एक रिक्वेस्ट के जरिए अपने डेटा को गूगल सर्च से हटवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
Google सर्च से पर्सनल डिटेल्स कैसे हटाएं?
अगर आपकी प्राइवेट डिटेल्स Google Search में शो हो रही हैं , तो आप उसे हटाने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले Google के ‘Results About You’ टूल पर जाएं।
- यहां यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल्स से जुड़े सर्च रिजल्ट को ट्रैक कर सकते हैं।
- साथ ही यहीं से उन्हें हटाने की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
- इसके लिए Google अकाउंट में लॉगइन करें और ‘Results about you’ फीचर खोलें।
- इसके बाद अपनी डिटेल्स, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या घर का पता दर्ज करें।
- अगर आपकी डिटेल्स किसी सर्च रिजल्ट में दिखाई देती है, तो उसे रिव्यू करके रिमूवल रिक्वेस्ट भेजने का ऑप्शन मिल सकता है।
इतना ही नहीं अगर गूगल सर्च में आपकी सेंसिटिव पर्सनल इनफार्मेशन दिखाई दे रही है, तो गूगल के पर्सनल इंफॉर्मेशन रिमूवल पेज पर जाकर भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। गूगल आपकी रिक्वेस्ट का रिव्यू करने के बाद तय करता है कि डिटेल्स सर्च रिजल्ट से हटाई जा सकती है या नहीं।
क्या गूगल से डिटेल्स हटाने पर वो पूरी तरह डिलीट हो जाएगी?
ऐसी कंडीशन में आपको एक बात समझना जरूरी है कि गूगल सर्च से किसी जानकारी को हटाने का मतलब ये नहीं है कि वो इंटरनेट से पूरी तरह डिलीट हो चुकी है। डिटेल्स जिस वेबसाइट पर मौजूद है, वहां वह अब भी उपलब्ध हो सकती है।
