Move to Jagran APP

इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर ऐसे बनाए मेटा 3D अवतार , यहां जानें पूरा तरीका

मेटा ने फेसबुक इंस्टाग्राम और मैसेंजर के लिए अपडेटेड 3D अवतार की घोषणा की है। अपडेटेड मेटा 3D अवतार अलग-अलग अवतारों के साथ व्हीलचेयर और सुनने वाली मशीन मिलते हैं जो दिव्यांगों के लिए पेश किया गया है। आइये जानते हैं फेसबुक पर आप अपना अवतार कैसे बना सकते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 05:13 PM (IST)
इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर ऐसे बनाए मेटा 3D अवतार , यहां जानें पूरा तरीका
इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर कैसे बनाए मेटा 3D अवतार

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा ने हाल ही में भारत में अपने फेसबुक और मैसेंजर ऐप के लिए अपडेटेड 3D अवतार की घोषणा की है। मेटा 3D अवतार आपको ऑनलाइन दुनिया में खुद को बेहतर ढंग से व्यक्त करने की अनुमति देते हुए खुद का एक वर्चुअल वर्जन बनाने देगा। अपडेटेड वर्जन श्रवण यंत्रों के लिए सपोर्ट और अवतारों के लिए व्हीलचेयर भी जोड़ता है। इन अतिरिक्त फीचर्स के साथ, मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अवतारों के लिए दर्शकों तक पहुंचने की योजना बनाई है। आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक पर 3D अवतार कैसे बनाया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि आप मेटा 3D अवतार का उपयोग इंस्टाग्राम और मैसेंजर ऐप पर भी कर सकते हैं। 

loksabha election banner

फेसबुक पर मेटा 3D अवतार कैसे बनाएं

  • सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक खोलें।
  • हैमबर्गर आइकन की तरह दिखने वाले मेनू पर क्लिक करें।
  • अब See More ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद अवतार ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अब, आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
  •  Done बटन पर हिट करें।

 अब, आप मेटा 3D अवतार का उपयोग करके एक पोस्ट बना सकते हैं और फेसबुक ऐप पर स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। आप अपने प्रोफ़ाइल पिक्चर के रूप में 3D अवतार का भी उपयोग कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर मेटा 3D अवतार का उपयोग कैसे करें

  • सबसे पहले इंस्टाग्राम या मैसेंजर ऐप खोलें।
  • एक चैट खोलें।
  • अब इंस्टाग्राम पर दाईं ओर दिए गए स्टीकर बटन पर क्लिक करें और अवतार विकल्प देखें। उस पर क्लिक करें आपको सभी 3D अवतार दिखाई देंगे। इसी तरह, मैसेंजर पर स्टिकर बटन पर क्लिक करें, और टॉप पार्ट में आप सभी ऑटो-जेनरेटेड मेटा 3D अवतार देख पाएंगे।

बता दें कि मेटा की योजना 3D अवतारों में और सुधार लाने की है। यह भविष्य में अधिक स्टिकर विकल्प और भारत-केंद्रित स्टाइल को जोड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.