Flipkart-Amazon सेल में नकली iPhone तो नहीं खरीद लिया? घर बैठे ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Flipkart और Amazon सेल में खरीदे गए iPhone की असलियत जांचने के तरीके बताए गए हैं। IMEI नंबर, सीरियल नंबर, ...और पढ़ें

Flipkart-Amazon सेल में नकली iPhone तो नहीं खरीद लिया? घर बैठे ऐसे करें असली-नकली की पहचान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों Flipkart Big Billion Days Sale और अमेजन पर Great Indian Festival सेल चल रही है। इस दौरान iPhone समेत कई स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। ऐसे में कई ग्राहक कम कीमत पर एप्पल का फोन खरीद रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपको असली iPhone ही मिला हो।
मोबाइल की पैकेजिंग और बाहरी डिजाइन देखकर ही उसकी असलियत का फैसला करना ठीक नहीं है। अगर आपने भी सेल से iPhone ले लिया है तो कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे ही फोन की पहचान और उसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। चलिए जानें कैसे...
IMEI नंबर से करें चेक
सबसे पहले तो iPhone असली है या नहीं, इसे चेक करने के लिए उसका IMEI नंबर देखें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और General के बाद About ऑप्शन ओपन करें। यहां IMEI नंबर दिखाई देगा। आप फोन पर *#06# डायल करके भी IMEI नंबर चेक कर सकते हैं।
इसके बाद बॉक्स पर लिखे IMEI नंबर से इसे मैच करें। अगर दोनों नंबर अलग हैं, तो फोन की ऑथेंटिसिटी और सेल से जुड़ी डिटेल्स चेक कराएं। ध्यान रहे कि IMEI नंबर का मिलना अकेले फोन के असली होने की गारंटी नहीं है।
Apple की वेबसाइट पर चेक करें
फोन की सेटिंग्स में जनरल और फिर About सेक्शन में जाकर Serial Number भी चेक करें। इसके बाद एप्पल की ऑफिशियल Check Coverage वेबसाइट पर जाकर यहां सीरियल नंबर डालकर डिवाइस से जुड़ी उपलब्ध डिटेल्स चेक करें।
वेबसाइट पर डिटेल्स मिलना एक अच्छा संकेत है, लेकिन इससे अकेले ये साबित नहीं होता कि फोन असली है। नकली डिवाइस पर भी किसी दूसरे फोन का सीरियल नंबर यूज किया जा सकता है।
iOS और App Store चेक करें
असली iPhone में एप्पल का ओरिजनल iOS ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है। साथ ही फोन में App Store, Apple Account और iOS Software Update जैसे ऑप्शंस मिलते हैं। सिर्फ iPhone जैसा दिखने वाला डिजाइन या एप्पल का लोगो इसकी असलियत साबित नहीं करता। जरूरत पड़ने पर Apple Support या सर्विस सेंटर से भी इसे चेक कराएं।
बिल और सेलर की डिटेल्स
इसके अलावा Amazon या Flipkart से फोन खरीदते टाइम सेलर की डिटेल्स, प्रोडक्ट डिटेल्स और रिटर्न पॉलिसी जरूर देख लें। डिलीवरी मिलने पर इनवॉइस सेफ रखें और फोन की पैकेजिंग व सील चेक करें। संभव हो तो पैकेज खोलते टाइम एक वीडियो बना लें।
