विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो का डाटा क्यों है सस्ता, जानें

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 10 Oct 2018 11:02 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 08:39 PM (IST)

किस कारण से रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सस्ती दरों पर डाटा और कॉलिंग मुहैया करा रही है

अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो का डाटा क्यों है सस्ता, जानें
अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो का डाटा क्यों है सस्ता, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क। रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अपनी सर्विस लॉन्च की। इसके बाद से अन्य टेलिकॉम कंपनियों को भी डाटा और कॉलिंग की दरों में कटौती करनी पड़ी है। कई टेलिकॉम कंपनियों को तो अपनी सेवा बंद करनी पड़ी हैं। जिसमें रिलायंस क्म्यूनिकेशन्स से लेकर एयरसेल और टाटा इंडिकॉम (टाटा डोकोमो) शामिल हैं। रिलायंस और एयरसेल ने अपनी सेवाओं को पूरी तरह से ऑफलाइन कर लिया है।

जबकि, टाटा डोकोमो और टेलीनॉर को एयरटेल ने ओवरटेक कर लिया। इसके अलाव दो बड़ी कंपनियां वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर का विलय भी इसी वजह से हुआ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह रिलायंस जियो ने लॉन्च होने के साथ ही इन दो सालों में भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया है। किस कारण से रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सस्ती दरों पर डाटा और कॉलिंग मुहैया करा रही है।

इस तरह पहुंचता है आप तक इंटरनेट

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट सेवा बिलकुल ही मुफ्त होती है। अगर, आप दो कम्प्युटर को LAN केबल से जोड़ देंगे तो दोनों कम्प्यूटर के बीच कनेक्टिविटी हो जाती है और दोनों ही कम्प्युटर एक-दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं। ऐसा करने में केवल LAN केबल का खर्च आता है। इसी तरह पुरी दुनिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछी हुई है। ये ऑप्टिकल केबल समुद्र के रास्ते एक देश से दूसरे देश तक पहुंचते हैं। इन ऑप्टिकल केबल में आपके बाल से भी पतले हजारों केबल्स मौजूद होते हैं। एक ऑप्टिकल केबल में 100 जीबी प्रति सेकेंड्स के हिसाब से डाटा का फ्लो होता है।

समुद्र में ऑप्टिकल केबल बिछाने और इसके मेंटेनेंस करने वाली कंपनी को टीयर वन कंपनी कहा जाता है। टीयर वन कंपनियां इसके लिए टीयर टू कंपनियां टीयर वन कंपनियों से चार्ज करती है। टीयर टू कंपनियां वो कंपनियां होती हैं जो भारत में अपने केबल्स के जरिए इंटरनेट यूजर्स तक पहुंचाती हैं। इसके बदले में वो यूजर्स से चार्ज करती हैं। इसी तरह हम पूरी दुनियां से इंटरनेट से जुड़ जाते हैं या कनेक्ट हो जाते हैं। भारत में टाटा कम्युनिकेशन्स टीयर वन कंपनी है, जिसने पूरे विश्व में अपने ऑप्टिकल केबल बिछाया है। सभी टेलिकॉम कंपनियां टाटा कम्युनिकेशन्स को इस्तेमाल किए हुए डाटा के हिसाब से भुगतान करती है।

जियो ने भी बिछाया है ऑप्टिकल केबल

अब भी आप सोच रहे होंगे कि जियो क्यों देता है सस्ता इंटरनेट, जबकि ऑपिटकल केबल तो टाट कम्युनिकेशन्स ने बिछाया है। जियो ने लॉन्च से पहले, 5 साल तक भारत के हर शहर, हर गाँव तक 'ऑप्टिकल फाईबर केबल' बिछाने का काम किया, जिसमें '40 टीबी' के बैंडविथ के साथ डाटा फ्लो करती है। इतना ही नहीं जियो ने एशिया, अफ्रीका और यूरोप में समुद्र के नीचे भी केबल बिछाया हुआ है, जिसके कारण इसे 'टीयर वन' कंपनी को भुगतान नहीं करना पड़ता है। जियो के पास खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर होने की वजह से अपने ग्राहकों को सस्ता डाटा मुहैया करवाता है।

यह भी पढ़ें:

Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung के स्मार्टफोन्स पर 62 फीसद तक डिस्काउंट

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

Honor 8C की जानकारियां हुई लीक, इस खास प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।