50MP कैमरा और 6000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, पीछे लगी है अलग स्क्रीन
Honor ने साउथ अफ्रीका में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor X5ds लॉन्च किया है। इसमें 2.01 इंच की सेकेंडरी रियर ...और पढ़ें

50MP कैमरा और 6000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, पीछे लगी है अलग स्क्रीन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X5ds के नाम से साउथ अफ्रीका में पेश किया है। फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली रियर डिस्प्ले है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे सबसे अलग बना रही है। कंपनी ने फोन के बैक पैनल पर 2.01 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दी है, जिसका यूज न सिर्फ सेल्फी लेने बल्कि कॉल अलर्ट देखने और मीडिया कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी भी है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Honor X5ds की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Honor X5ds के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ZAR 2,499 यानी करीब 150 डॉलर लगभग ₹13 हजार है। डिवाइस को दो कलर Forest Green और Midnight Black में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के दूसरे मार्केट में लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है।
Honor X5ds के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन की प्राइमरी स्क्रीन 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 600 निट्स की नॉर्मल ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि पीछे की तरफ फोन में 2.01 इंच की सेकेंडरी LCD डिस्प्ले है।
इस स्क्रीन की मदद से आप रियर कैमरे से वन-टैप सेल्फी ले सकते हैं। साथ ही इस डिस्प्ले पर आप कॉल अलर्ट देखने से लेकर म्यूजिक या दूसरे मीडिया को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस डिस्प्ले में टच सपोर्ट मिलता है जो इसे सबसे खास बना देता है।

साथ ही इस फोन में Unisoc T610 चिपसेट के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है। फोन में 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है। स्टोरेज को डेडिकेटेड थ्री-कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Honor X5ds के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में 4x डिजिटल जूम और सिंगल LED फ्लैश भी मिल रही है। फोन के रियर कैमरे से आप 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, डुअल SIM, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।
