तीन नए 5G फोन: 12,070 mAh तक की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 185Hz डिस्प्ले
हॉनर अपनी नई विन 2 सीरीज के तहत तीन नए 5G स्मार्टफोन 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा ...और पढ़ें

तीन नए 5G फोन: 12,070 mAh तक की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 185Hz डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपनी नई Win 2 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में तीन नए 5G फोन पेश करने वाली है जिसे 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Honor Win 2, Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले तीनों फोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।
इस लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स सामने आ गई है। वहीं, टिप्स्टर Digital Chat Station ने Honor Win RT 2 के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। Honor Win RT 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,070mAh बैटरी होगी। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या क्या खास देखने को मिलेगा...
Honor Win RT 2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Win RT 2 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस फोन में बेहद पतले बेजल मिल सकते हैं। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
फोन में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी मिल सकता है। डिवाइस में डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर भी मिल सकते हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 12,070mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।डिवाइस को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
Honor Win 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल Honor Win 2 में भी 6.89 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही डिवाइस में 185Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
