12,070mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन लॉन्च, 185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स
हॉनर ने चीन में Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 नामक दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए ...और पढ़ें

12,070mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन लॉन्च, 185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी हॉनर ने चीन में अपनी नई Win सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 के नाम से पेश किया है। दोनों डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इनमें मिलने वाली 12,070 mAh की बड़ी बैटरी है। जी हां, इन डिवाइस को कंपनी ने खास तौर पर गेमिंग करने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।
दोनों डिवाइस में 2K रेजोल्यूशन वाला 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इनमें हाई-परफॉर्मेंस स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, दमदार कूलिंग सिस्टम और हाई टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। हालांकि, दोनों डिवाइस के प्रोसेसर, कैमरा और कूलिंग सिस्टम में थोड़ा फर्क है। चलिए पहले इनकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Honor Win RT 2 और Win Turbo 2 की कीमत
Honor Win RT 2 की कीमत
- फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,199 युआन (करीब 49,000 रुपये)
- फोन के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,599 युआन (करीब 53,700 रुपये)
- फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,899 युआन (करीब 57,200 रुपये)
- फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,199 युआन (करीब 60,700 रुपये)
Honor Win Turbo 2 की कीमत
- फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,199 युआन (करीब 37,300 रुपये)
- फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,499 युआन (करीब 40,800 रुपये)
- फोन के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,899 युआन (करीब 45,500 रुपये)
- फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,199 युआन (करीब 49,000 रुपये)
- फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,499 युआन (करीब 52,500 रुपये)
Honor Win RT 2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor Win RT 2 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 2K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।
डिवाइस में Honor की इन-हाउस WIN डिस्प्ले चिप, डुअल Demura कैलिब्रेशन और 5920Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें Dongfeng Turbo कूलिंग सिस्टम मिल रहा है।
गेमिंग के लिए फोन में 5000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 520Hz टेन-फिंगर टच सैंपलिंग और 800Hz जायरोस्कोप मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि फोन में टैप लेटेंसी 21 मिलीसेकंड तक है। डिवाइस में ऑडियो के लिए डुअल 1216 स्पीकर और मैट मेटल फ्रेम है। फोन के WIN एनर्जी रिंग में 40 से ज्यादा लाइटिंग इफेक्ट्स भी मिल रहे हैं। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी है।
फोटोग्राफी के लिए Honor Win RT 2 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें 1/1.55-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Honor Win Turbo 2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor Win Turbo 2 थोड़ा किफायती मॉडल है जिसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर है। इस फोन में एक्टिव कूलिंग फैन नहीं है, लेकिन ये डिवाइस भी 12,070mAh की बैटरी और 2K रेजोल्यूशन वाली 185Hz डिस्प्ले से लैस है। फोन में 6.89 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले मिल रही है। इसमें WIN Display और WIN Touch चिप्स के साथ 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
फोन में 5920Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। गेमिंग के लिए फोन में 5000Hz टच सैंपलिंग, 520Hz टेन-फिंगर टच रिपोर्टिंग और 800Hz जायरोस्कोप मिल रहा है। डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर है।
फोन में AI Enemy Footstep एनहांसमेंट फीचर गेमिंग के दौरान आपकी काफी हेल्प कर सकता है। बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। डिवाइस में बायपास चार्जिंग भी है। फोन पर नॉन-स्पॉट 17.7 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इस फोन में भी IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल रही है।
