कूलिंग फैन वाला नया 5G फोन और टैबलेट: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 240Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स
हॉनर 21 अक्टूबर को चीन में अपने नए गेमिंग डिवाइस Honor Win 2 सीरीज स्मार्टफोन और Honor Win टैबलेट लॉन्च ...और पढ़ें

कूलिंग फैन वाला नया 5G फोन और टैबलेट: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 240Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपने नए गेमिंग डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कंपनी ने लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी ये नए डिवाइस 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करेगी। इवेंट के दौरान कंपनी Honor Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन और Honor Win Tablet पेश करने वाली है। इन डिवाइस को हॉनर विन गेमिंग यूनिवर्स कार्निवाल इवेंट में पेश किया जाएगा।
खास बात ये है कि Honor Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च के दिन ही खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जबकि Honor Win Tablet के प्री-ऑर्डर भी इसी इवेंट के बाद शुरू हो जाएंगे। कंपनी नई सीरीज के फोन्स इस साल के टॉप-टियर गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश करेगी।
Honor Win 2 के डिजाइन से उठा पर्दा
हॉनर ने नए डिवाइस के लॉन्च से पहले Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखा दिया है। डिवाइस के रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। इसके पास ही बिल्ट-इन कूलिंग फैन और LED मॉड्यूल भी मिल रहा है, जिसके चारों तरफ RGB लाइटिंग मिल रही है। डिवाइस के बैक पैनल पर क्लाउड जैसी पैटर्न डिजाइन मिल रहा है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग Honor Win 2 सीरीज में मिलने वाले प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन डिवाइस के सभी फीचर्स का खुलासा अगले हफ्ते 21 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट में हो सकता है।
Honor Win Tablet में कूलिंग फैन
इतना ही नहीं इस लॉन्च इवेंट का प्रमुख आकर्षण Honor Win Tablet भी होगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि टैबलेट में बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलने वाला है। इसके साथ Win लाइनअप में पहली बार किसी टैबलेट पर एक्टिव कूलिंग सिस्टम मिलने वाला है। इससे गेमिंग के दौरान डिवाइस के टेम्परेचर को कंट्रोल रखना आसान हो जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Win Tablet में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 8.4 इंच की OLED स्क्रीन देखने को मिलने वाली है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट तो 240Hz तक बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशन को कन्फर्म नहीं किया है।
10,000mAh बैटरी भी मिलेगी
जहां हॉनर ने दिसंबर 2025 में अपनी पहली Honor Win और Win RT सीरीज लॉन्च की थी। अब इस सीरीज के नए मॉडल आने को तैयार हैं। पिछले मॉडल्स में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 10,000mAh की बैटरी और बिल्ट-इन कूलिंग फैन देखने को मिला था।
अब कंपनी नई Win 2 सीरीज के साथ गेमिंग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने वाली है। अब नई सीरीज के फोन्स और टैबलेट दोनों में कूलिंग फैन देखने को मिलने वाला है। फिलहाल ये फोन्स और टैबलेट चीन में लॉन्च हो रहे हैं और कंपनी ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि नई सीरीज के स्मार्टफोन और टैबलेट को दूसरे मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
