विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला 5G फोन लॉन्च, 120Hz OLED डिस्प्ले और 16GB की रैम भी

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:00 PM (IST)

Honor ने चीन में अपनी Magic 9 सीरीज के तहत Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 11,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP कैमरा दिया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. Honor Magic 9 Super Edition चीन में लॉन्च हुआ।

  2. इसमें 11,000mAh की विशाल बैटरी और 200MP कैमरा है।

  3. Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6.81-इंच OLED डिस्प्ले।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने होम मार्केट चीन में Magic 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition लॉन्च किए हैं। यह इस सीरीज का सुपर पावर्ड वर्जन है। इसमें कंपनी ने स्टेंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी दी है।

Honor Magic 9 Super Edition के स्पेसिफिकेशन्स

Honor Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन में 6.81-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 2788 x 1280, रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक की है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95.5% है, जिसमें 1.03mm नैरो बैजल्स दिए गए हैं।

Honor Phone 1

ऑनर के Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन में 11,000mAh की बैटरी दी है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन पिछले साल के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन में 200-मेगापिक्सल का Samsung S5KHP5 प्राइमरी कैमरा दिया है। इस इमेज सेंसर का साइज 1/1.55-इंच, अपर्चर f/1.9 है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 500 टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट करता है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन एंड्रयॉड 17 पर आधारित MagicOS 11 पर रन करता है। यह फोन Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, आईआर ब्लास्टर और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में कूलिंग के लिए विंड-टनल फैन दिया गया है। इस फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और IP68, IP69, IP69K रेटिंग मिलती है।

Honor Magic 9 Super Edition की कीमत

Honor ने इस सुपर एडिशन स्मार्टफोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, और 16GB+512GB के तीन ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रमश: 4,499 Yuan (करीब 54,000 रुपये), 4,999 Yuan (करीब 63000 रुपये), और 5,499 Yuan (72000) रुपये है। इस फोन को चीन में Popcorn Yellow, Curtain Black, Opening Statement और Olive Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh बैटरी वाला Oppo का 5G स्मार्टफोन, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमर, 4K रिकॉर्डिंग और 120Hz डिस्प्ले भी