विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:40 AM (IST)

HONOR जल्द ही अपनी नई 700 सीरीज के 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू ...और पढ़ें

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर कंपनी HONOR जल्द ही अपनी नई HONOR 700 सीरीज के नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने चीन में अपनी वेबसाइट पर इन अपकमिंग डिवाइस की प्री-बुकिंग स्टार्ट कर दी है। नई सीरीज को HONOR 600 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन HONOR 700, HONOR 700 Pro और HONOR 700S शामिल होने की उम्मीद है। खास बात ये है कि तीनों डिवाइस के बैक पैनल पर एक सेकेंडरी डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।

फोन के पीछे मिलने वाले इस डिस्प्ले का इस्तेमाल सेल्फी लेने और नोटिफिकेशन देखने के लिए किया जा सकेगा। इतना ही नहीं नई सीरीज में पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। चलिए इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं...

HONOR 700 सीरीज में दूसरी डिस्प्ले

HONOR 700 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन होने वाला है जिसमें डुअल डिस्प्ले देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी फोन के रियर पैनल पर लगभग 1.72 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले की मदद से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी ले सकेंगे। साथ ही इस छोटी डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी दिखाई देंगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस डिस्प्ले के साइज और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक HONOR 700 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के पावरफुल चिपसेट मिलने की उम्मीद है। मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि इस सीरीज में दो स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट का यूज हो सकता है। हालांकि ये क्लियर नहीं है कि किस मॉडल में कौन-सा प्रोसेसर मिलने वाला है।

कंपनी नई सीरीज में बड़ी बैटरी भी ऑफर कर सकती है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में बेहतर कैमरा हार्डवेयर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इससे यूजर्स को बेहतर जूम फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।