8,100 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 108MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
हॉनर ने अपनी 600 सीरीज में Honor 600 Elite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 8,100mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन ...और पढ़ें

8,100 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 108MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने अपनी 600 सीरीज के पोर्टफोलियो में एक और नया स्मार्टफोन शामिल किया है जिसे कंपनी ने Honor 600 Elite 5G के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने अपनी LATAM वेबसाइट पर लिस्ट किया है। ये Honor 600 लाइनअप का ग्लोबल मार्केट में चौथा मॉडल है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,100mAh की बड़ी बैटरी है। चलिए जानते हैं कि फोन में और क्या क्या खास देखने को मिल रहा है...
Honor 600 Elite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 1592x720 पिक्सल है। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,020 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर भी मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
फोन में Honor RAM Turbo फीचर की मदद से फोन में RAM को 16GB तक वर्चुअल बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन MagicOS 10.0 मिल रहा है, जो Android 16 पर बेस्ड है।

Honor के इस नए फोन में 8,100mAh की बैटरी है, जबकि इसकी नॉमिनल पावर 7,900mAh है। डिवाइस में 45W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन -30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकता है।
Honor 600 Elite 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का f/1.75 प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में एक सेकेंडरी लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में AI 2.0 फीचर भी है, जिसकी मदद से फोटो को वीडियो में चेंज किया जा सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में एक डेडिकेटेड AI बटन भी मिल रहा है। इसके जरिए फोन में AI Summary, AI Writing, Circle to Search और AI Memory जैसे फीचर्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है। फोन की एक और खासियत इसका मजबूत डिजाइन है। फोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल रही है।
Honor 600 Elite 5G के अन्य फीचर्स
डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस के स्पीकर में 400 परसेंट तक वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट मिल जाताहै। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल Nano SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी है।
Honor 600 Elite 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने फिलहाल Honor 600 Elite 5G की कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन वेबसाइट से पता चलता है कि इसे आप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में खरीद सकेंगे। फोन तीन कलर Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
