विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honor 30s Kirin 820 5G प्रोसेसर के साथ हुआ स्पॉट, 30 मार्च को होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 05:08 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 06:55 AM (IST)

Honor 30S के बारे में पहले भी लीक्स सामने आए हैं। अब इस स्मार्टफोन के बारे में AnTuTu बेंचमार्क स्कोर सामने आया है। बेंचमार्क स्कोर में Kirin 820 5G को Snapdragon 765G से ज्यादा स्कोर मिला है।

Honor 30s Kirin 820 5G प्रोसेसर के साथ हुआ स्पॉट, 30 मार्च को होगा लॉन्च
Honor 30s Kirin 820 5G प्रोसेसर के साथ हुआ स्पॉट, 30 मार्च को होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei की सब-ब्रांड Honor ने पिछले साल चीन में Nova 5, Nova 5i, Honor 9X, Honor 20S और Nova 6 SE को लॉन्च किया था। ये सभी स्मार्टफोन 7nm Kirin 810 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए थे। 30 मार्च को लॉन्च होने वाले Honor 30S को Kirin 820 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो कि Kirin 810 का अपग्रेडेड मॉडल है। इस प्रोसेसर की खास बात यह है कि ये 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। Honor 30S के बारे में पहले भी लीक्स सामने आए हैं। अब इस स्मार्टफोन के बारे में AnTuTu बेंचमार्क स्कोर सामने आया है। बेंचमार्क स्कोर में Kirin 820 5G को Snapdragon 765G से ज्यादा स्कोर मिला है।

AnTuTu लिस्टिंग में Honor 30S को मॉडल नंबर CDY-AN90 के नाम से लिस्ट किया गया है। इसमें Kirin 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ये एक ऑक्टाकोर SoC है जो क्वॉड कोर Cortex-A76 और Cortex-A55 के साथ आता है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G57 कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। CPU टेस्ट में इस प्रोसेसर को 1,30,080 प्वाइंट्स मिले हैं, वहीं GPU टेस्ट में 66,886 प्वाइंट्स मिले हैं। मेमोरी स्कोर की बात करें तो इसमें इसे 61,788 प्वाइंट्स मिले हैं। इस तरह से कुल मिलाकर इसे एवरेज बेंचमार्किंग स्कोर 3,75,270 मिले हैं।

AnTuTu बेंचमार्क पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, Honor 30S एंड्रॉइड 10 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। ये स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आ सकता है। इस लिस्टिंग में फोन के डिस्प्ले फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिली है। फोन 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजोल्यूशन वाले एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसे पिछले दिनों चीन के 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर CNY-AN00 के नाम से स्पॉट किया गया था। Honor 30S 40W की फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।