विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन की RAM ज्यादा होने के बावजूद हैंग क्यों होता है? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:30 AM (IST)

ज़्यादा RAM वाले स्मार्टफोन के धीमे होने या हैंग होने के पीछे प्रोसेसर, स्टोरेज और बैकग्राउंड ऐप्स जैसे कई कारण ...और पढ़ें

फोन की RAM ज्यादा होने के बावजूद हैंग क्यों होता है? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

फोन की RAM ज्यादा होने के बावजूद हैंग क्यों होता है? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया फोन खरीदते वक्त ज्यादातर लोग RAM पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। जैसे ही उन्हें 8GB, 12GB या 16GB RAM वाला कोई मोबाइल दिखाई देता है तो उन्हें ऐसा लगता है कि इसमें हैंग होने या स्लो होने की समस्या नहीं आएगी, लेकिन कई बार ज्यादा RAM होने के बावजूद भी स्मार्टफोन स्लो चल सकता है, एप्स अटक सकते हैं और फोन हैंग भी हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ज्यादा RAM होने के बाद भी फोन की परफॉर्मेंस खराब क्यों हो जाती है? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं...

RAM ही सबकुछ नहीं

फोन की स्पीड सिर्फ RAM पर डिपेंड नहीं करती बल्कि फोन में यूज होने वाला प्रोसेसर, स्टोरेज की स्पीड, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स भी परफॉर्मेंस को एफेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में अगर फोन में फास्ट RAM के साथ कमजोर या पुराना प्रोसेसर मिल रहा है, तो ज्यादा RAM होने के बावजूद परफॉर्मेंस खराब मिल सकती है।

स्टोरेज फुल भी समस्या

इतना ही नहीं अगर फोन की इंटरनल स्टोरेज लगभग फुल हो जाए तो भी स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। सिस्टम को टेम्पररी फाइल्स, एप डेटा और कैश के लिए खाली जगह की जरूरत पड़ती है। स्टोरेज में बहुत कम स्पेस बचने की वजह से एप्स खुलने में ज्यादा टाइम लग सकता है और फोन अटक सकता है।

बैकग्राउंड एप्स बढ़ा देते हैं लोड

ऐसा भी देखा गया है कि कई बार बैकग्राउंड में चल रहे एप्स भी फोन को स्लो कर देते हैं। सोशल मीडिया, मैसेजिंग, क्लाउड बैकअप और लोकेशन जैसी सर्विस फोन के रिसोर्स का यूज करती हैं। इससे RAM और प्रोसेसर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ सकता है।

कैसे करें ठीक?

  • फोन में पर्याप्त स्टोरेज खाली रखें।
  • गैर-जरूरी ऐप्स हटाएं।
  • बैकग्राउंड में चलने वाले अनावश्यक एप्स बंद करें।
  • सिस्टम व ऐप्स को अपडेट रखें।

अगर इसके बाद भी मोबाइल लगातार हैंग हो रहा है, तो समस्या सिर्फ RAM की नहीं बल्कि स्टोरेज, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर