नया AC खरीदने पर मिल रहा खास एक्सचेंज ऑफर, पुराने टीवी, फ्रिज और कूलर के बदले मिलेगा पैसा
दिवाली के मौके पर नया AC खरीदने वालों के लिए Selsmart और Helium ने एक खास एक्सचेंज ऑफर पेश किया ...और पढ़ें

नए एसी के बदले एक्सचेंज करें पुराने अप्लायंसेज
HighLights
Helium AC खरीदने पर Selsmart एक्सचेंज ऑफर।
पुराने AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन एक्सचेंज करें।
Attero द्वारा पुराने उपकरणों की व्यवस्थित रीसाइक्लिंग की जाएगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर नया AC खरीदने या घर के पुराने इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को अपग्रेड करने की प्लान कर रहे हैं। तो Attero का कंज्यूमर टेक-बैक प्लेटफॉर्म Selsmart खास ऑफर लेकर आया है। Selsmart ने एयर कंडीशनर ब्रांड Helium के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत Helium की वेबसाइट से नया AC खरीदने वाले ग्राहकों को पुराने घरेलू उपकरण एक्सचेंज करने का विकल्प मिलेगा। अगर होम अप्लायंसेज अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपको स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। Selsmart आपको यह सुविधा ऑनलाइन ऑफर कर रहा है।
ऑनलाइन चेक करें पुराने अप्लायंसेज की कीमत
इस ऑफर के लिए यूजर को Helium की वेबसाइट पर नया AC खरीदते समय Selsmart के एक्सचेंज ऑफर को यूज करना होगा। Selsmart एक्सचेंज कैलकुलेटर पर आप अपने पुराने AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या कूलर की एक्सचेंज वैल्यू चेक कर सकते हैं।
एक्सचेंज की कीमत और रिक्वेस्ट कन्फर्म होने के बाद Selsmart की टीम यूजर के घर से पुराना अप्लायंसेज पिकअप करेंगी। पिकअप के बाद आपको एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से डिजिटल पेमेंट मिल जाएगा। कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन तय एक्सचेंज वैल्यू में पिकअप के दौरान कोई बदलाव नहीं होगा।
पुराने अप्लायंसेज का क्या होगा?
पुराने अप्लायंसेज को पिकअप करने के बाद Attero उसे रुड़की में CPCB-अधिकृत रीसाइक्लिंग फैसिलिटी में भेजेगा। यहां पुराने इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को व्यवस्थित तरीके से रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। Selsmart फिलहाल 25 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। इस एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट Helium के नए एसी खरीदने पर ही मिलेगा।