विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कंपनी ने दी bsnl-jio को चुनौती, मिलेगी 300 Mbps की स्पीड से 2TB डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 02:08 PM (IST)

Hathway ने अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान को बीएसएनएल और रिलायंस जियो की हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा को चुनौती देने के लिए उतारा है

इस कंपनी ने दी bsnl-jio को चुनौती, मिलेगी 300 Mbps की स्पीड से 2TB डाटा
इस कंपनी ने दी bsnl-jio को चुनौती, मिलेगी 300 Mbps की स्पीड से 2TB डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में ब्रॉडबैंड और केबल टीवी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी Hathway ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड से 2TB डाटा का लाभ मिलेगा। Hathway ने अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान को बीएसएनएल और रिलायंस जियो की हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा को चुनौती देने के लिए उतारा है। इसके अलावा एक और ब्रॉडबैंड प्लान डेक मेश यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। आइए, जानते हैं इन प्लान्स के बारे में

Hathway 300 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है, चैन्नई के यूजर्स को यह प्लान 1,250 रुपये में मिलता है। इस प्लान को अन्य शहरों में 1 दिसंबर से उतारा जाएगा। फिलहाल यह प्लान केवल चैन्नई के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड से डाटा का लाभ मिलता है। अन्य सर्किल के यूजर्स को यह प्लान इसी साल 1 दिसंबर से मिलेगी। इस प्लान की कीमत अन्य सर्किल्स के लिए 1,699 रुपये रखी गई है। इस प्लान को यूजर्स 9,999 रुपये में 6 महीने के लिए और 14,999 रुपये में 1 साल का सब्स्क्रिप्शन ऑफर रिया जा रहा है।

TP-Link Deco Mesh

Hathway के इस प्लान के साथ यूजर्स को TP-Link Deco Mesh भी दिया जा रहा है। TP-Link Deco Mesh के जरिए पूरे कमरे में वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। TP-Link Deco Mesh में तीन तरह का वाई-फाई बैंड दिया जाता है जिसकी मदद से आप 100 डिवाइस को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इतने डिवाइस को कनेक्ट करने के बाद भी इंटरनेट स्पीड में किसी भी तरह का बदलाव नहीं दिखाई देता है।

BSNL BBG कॉम्बो ULD 300GB प्लान

BSNL के इस सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 300GB हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स को प्रतिदिन इस प्लान में 10GB डाटा 20Mbps की स्पीड से मिलेगा। इसके बाद स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है और यूजर्स इस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung के स्मार्टफोन्स पर 62 फीसद तक डिस्काउंट

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

Honor 8C की जानकारियां हुई लीक, इस खास प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।