विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार्पर्स बाजार ने पहली बार किया OnePlus 7 Pro पर शूट, मैग्जीन कवर में इस अभिनेत्री को मिली जगह

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 30 Apr 2019 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 09:36 PM (IST)

हार्पर बाजार ने जमीला जमील के साथ लॉस एंजिल्स में छत पर शूट किया और OnePlus 7 Pro के कैमरे ने क्लियर ब्लू स्काई के विपरित कपड़े की चमक को पूरी तरह से कैप्चर किया।

हार्पर्स बाजार ने पहली बार किया OnePlus 7 Pro पर शूट, मैग्जीन कवर में इस अभिनेत्री को मिली जगह
हार्पर्स बाजार ने पहली बार किया OnePlus 7 Pro पर शूट, मैग्जीन कवर में इस अभिनेत्री को मिली जगह

नई दिल्ली टेक डेस्क। प्रसिद्ध फैशन मैग्जीन हार्पर्स बाजार इंडिया ने पहली बार मई 2019 के कवर और कवर स्टोरी को स्मार्टफोन पर शूट किया है। यह शूट OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन से किया गया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। मैग्जीन के कवर में एक्टर और एक्टिविस्ट जमीला जमील को जगह मिली हुई है। स्मार्टफोन पर हुए शूट को लेकर जमीला ने जोर देकर कहा कि तस्वीरों में कोई डिजिटल रिटचिंग या एयरब्रशिंग नहीं है।

हार्पर्स बाजार की संपादक नोनिता कालरा का कहना है “यह हमारे एसोसिएशन के लिए एकदम सही था, क्योंकि फोन का कैमरा तस्वीरों को जीवंत कर देता है। फोन के कैमरे पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है, जो डिजिटल की समस्या को दूर करता है। दुनियाभर में बॉडी पॉजिटिविटी पर मुखर और महत्वपूर्ण आवाज के रूप में, संदेश स्पष्ट था। इमेज या तस्वीरों को उसी तरह से दिखाया जाए, जैसा वह है और हमें सच्चाई का जश्न मनाना चाहिए।”

यहां बॉडी पॉजिटिविटी का मतलब है कि कोई भी शरीर हो वह सुंदर होता है। मैग्जीन की मॉडल जमीला जमील बॉडी पॉजिटिविटी पर अपनी बात रखती आईं हैं। उन्होंने उन तस्वीरों पर जोर दिया है, जो फोटोशॉप और एयरब्रशिंग के बिना पूरी तरह से नेचुरल हो।

हार्पर्स बाजार ने जमीला जमील के साथ लॉस एंजिल्स में छत पर शूट किया और OnePlus 7 Pro के कैमरे ने क्लियर ब्लू स्काई के विपरित कपड़े की चमक को पूरी तरह से कैप्चर किया। उस समय हार्पर्स बाजार के क्रिएटिव डायरेक्टर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “तस्वीरों के लिए यह एक परफेक्ट कैमरा है और इससे ली गई तस्वीरें काफी अद्भुत थीं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि बिना ऐप या कंप्यूटर से कनेक्ट किए हमारे पास रॉ इमेज को शूट करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। हमने फोन का इस्तेमाल बिहाइंड-दी-सीन क्लिप्स को कैप्चर करने के लिए भी किया और हमने देखा कि वीडियो काफी अच्छे थे।”

इंडिया टुडे लाइफस्टाइल ग्रुप के पब्लिशर, करेन विल्सन कुमार ने अपने एक्ससाइटमेंट को व्यक्त करते हुए कहा, “यह सीजन में कवर होने जा रहा है। मेरा मानना है कि हम जो हासिल करने में कामयाब हुए हैं वह अभूतपूर्व है और मुझे इस बात का गर्व है कि हम दो बेहद लोकप्रिय वैश्विक ब्रांडों हार्पर्स बाजार और वनप्लस के तालमेल को बेहद ही खूबसूरत तरीके से जोड़ पाए हैं।” बता दें कि OnePlus 7 Pro - 14 मई को न्यूयॉर्क, लंदन और बैंगलोर में एक साथ विश्व स्तर पर लॉन्च हो रहा है।

लेखक- शक्ति सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।