Move to Jagran APP

नेक्‍सस डिवाइसेज के लिए फरवरी एंड्रायड सिक्‍योरिटी अपडेट

गूगल ने नेक्‍सस डिवाइसेज के लिए फरवरी मंथली एंड्रायड सिक्‍योरिटी अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट हाल ही में लांच इसके Pixel C टैबलेट के लिए भी है।

By Monika minalEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2016 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2016 04:22 PM (IST)
नेक्‍सस डिवाइसेज के लिए फरवरी एंड्रायड सिक्‍योरिटी अपडेट

गूगल ने नेक्सस डिवाइसेज के लिए फरवरी मंथली एंड्रायड सिक्योरिटी अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट हाल ही में लांच इसके Pixel C टैबलेट के लिए भी है।

loksabha election banner

कंपनी ने कहा कि सिक्योरिटी अपडेट अब नेक्सस डिवाइसेज के लिए OTA के जरिए उपलब्ध है। गूगल ने सोर्स कोड पैचेजेस के साथ एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो व एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए फरवरी एंड्रायड सिक्योरिटी अपडेट व अपने पार्टनर्स व अन्य निर्माताओं के लिए एंड्रायड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट(AOSP) पर चेंजलॉग्स को भी पब्लिश किया है।

गूगल डेवलपर साइट पर नेक्सस डिवाइसेज के लिए फरवरी एंड्रायड सिक्योरिटी अपडेट के साथ गूगल ने नये फैक्ट्री इमेजेस को भी पोस्ट किया है।

Nexus 5, Nexus 5X, Nexus 6, व Nexus 6P को MMB29Q बिल्ड के साथ नया एंड्रायड सिक्योरिटी OTA अपडेट मिलेगा। यही बिल्ड Nexus 7 2013 Wi-Fi व LTE के लिए भी है। Nexus 9 Wi-Fi only व LTE को MMB29R बिल्ड के साथ OTA अपडेट्स मिलेंगे। Nexus Player को MMB29U बिल्ड के साथ OTA सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

बदलने वाला है फेसबुक का न्यूज फीड, आपके पसंद के फीड होंगे टॉप पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.