विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google pixel 3 XL की फोटोज और वीडियो हुई लीक, जानें कैसा दिखता है स्मार्टफोन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 24 Aug 2018 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 05:30 PM (IST)

पिक्सल 3 XL की कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुआ है। इनमें फोन का पूरी डिजाइन और सॉफ्टवेयर इंटरफेस दिखाया गया है

Google pixel 3 XL की फोटोज और वीडियो हुई लीक, जानें कैसा दिखता है स्मार्टफोन
Google pixel 3 XL की फोटोज और वीडियो हुई लीक, जानें कैसा दिखता है स्मार्टफोन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल इस वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन फोन्स को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दीगई है। लेकिन इससे पहले ही इन्हें लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब एक नए लीक में पिक्सल 3 XL की कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुआ है। इनमें फोन का पूरी डिजाइन और सॉफ्टवेयर इंटरफेस दिखाया गया है।

गूगल पिक्सल 3 XL की तस्वीरें हुई लीक:

गूगल पिक्सल 3 XL की तस्वीरें एक रूसी वेबसाइट Rozetked और एक टेक एक्सपर्ट Wylsacom ने शेयर की हैं। इसमें फोन का हर एंगल देखा जा सकता है। साथ ही AIDA यूटिलिटी ऐप के जरिए फोन के फीचर्स भी लीक हुआ हैं। तस्वीरों के मुताबिक, फोन में नॉच्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ड्यूल फ्रंट फेसिंग कैमरा समेत अन्य सेंसर दिए जा सकते हैं। साथ ही फोन में नीचे की तरफ स्पीकर भी दिया जा सकता है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी ग्लास से बनाया गया है जिसमें LED लाइट के साथ रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा पिक्सल 3XL वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

गूगल पिक्सल 3 XL के संभावित फीचर्स:

AIDA यूटिलिटी ऐप ने गूगल पिक्सल 3XL के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है। इसके तहत फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले QHD+ होगा। साथ ही इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440 x 2960 होने की उम्मीद है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 हो सकता है। इसके अलावा पिक्सल 3XL में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी जा सकीत है। यही नहीं, 4 जीबी रैम और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy A8 Star भारत में लॉन्च, 24MP फ्रंट कैमरा और 6 जीबी रैम है खासियत

OnePlus 6 डिस्काउंट में खरीदने का मौका, कंपनी ने भारत में खोले स्टोर्स

UIDAI ने अपनाई नई तकनीक, फिंगरप्रिंट और IRIS के साथ फेशियल रिक्गनिशन हुआ अनिवार्य

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।