विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्च होते ही गिरा Google Pixel 11 का दाम! Amazon पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, चेक करें पूरी डिटेल

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:24 PM (IST)

Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 11 पर Amazon पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं ऑफर्स की पूरी डिटेल।

Google Pixel 11 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

Google Pixel 11 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने पिछले महीने अपने मोस्ट अवेटेड Pixel 11 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें चार मॉडल शामिल हैं: Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। अगर आप Pixel 11 खरीदने की सोच रहे थे लेकिन इसकी ज्यादा कीमत की वजह से रुके हुए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Pixel 11 को भारत में 89,999 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ये Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हालांकि, नए लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर इस तरह की डील्स आमतौर पर लिमिटेड टाइम के लिए ही आती हैं। ऐसे में अगर आप इसे खरीदने में रुचि रखते हैं, तो यहां इस डील के साथ Pixel 11 के मेजर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

Google Pixel 11 डील

Google Pixel 11 को भारत में 89,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। Amazon पर ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन का Obsidian कलर ऑप्शन 12GB + 256GB वेरिएंट 82,400 रुपये में लिस्टेड है। यानी सीधे 7,599 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। ज्यादा बचत करने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। ग्राहकों को 2,897 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 11 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का कवर ग्लास दिया गया है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Google Tensor G6 चिपसेट एड किया गया है, जिसे 256GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, Pixel 11 में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,985mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का 5x टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन के फ्रंट में 10.5MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब