Move to Jagran APP

Google ओन्ड YouTube छूट गया पीछे, इस सोशल मीडिया ऐप ने किया ओवरटेक

रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स TikTok पर यूजर्स YouTube के मुकाबले मंथली बेसिस पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसका खुलासा ऐप एनालिस्ट फर्म Annie से हुआ है। यूएस में ByteDane ऐप ने सबसे पहले पिछले साल अगस्त में ओवरटेक किया था।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 09:23 AM (IST)
यह Youtube की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया ऐप Tiktok ने Youtube को पीछे छोड़ दिया है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप बन गया है। भारत में Tiktok बैन है। लेकिन अमेरिका में Tiktok रोजाना नये रिकॉर्ड बना रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स TikTok पर यूजर्स YouTube के मुकाबले मंथली बेसिस पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसका खुलासा ऐप एनालिस्ट फर्म Annie से हुआ है। यूएस में ByteDane ऐप ने सबसे पहले पिछले साल अगस्त में ओवरटेक किया था।

loksabha election banner

TikTok पर यूजर्स बिताते हैं ज्यादा समय 

Tiktok के यूजर्स प्रतिमाह करीब 24 घंटे Tiktok पर समय बिताते हैं। जबकि Google ओन्ड YouTube पर यूजर्स औसतन 22 घंटे 40 मिनट व्यतीत करते हैं। यूएस की तरह ही दुनिया का बाकी मुल्कों जैसे यूके में Tiktok ने पिछले साल मई में Youtube को पीछे छोड़ दिया था। यहां यूजर्स Tiktok पर औसतन एक माह में 26 घंटे बिताते हैं। जबकि Youtube पर यूजर्स 16 घंटे व्यतीत करते हैं। यह आंकड़े केवल एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर्स के हैं। Youtube पर यूजर्स 10 मिनट के बजाय छोटी अवधि करीब 3 मिनट के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

Tiktok को करना पड़ा प्रतिबंध का सामना 

बता दें कि पिछले कुछ वक्त में Tiktok को कई देशों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। भारत समेत कई देशों में Tiktok के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया। भारत सरकार ने देश के अखंडता और एकता के मद्देनजर Tiktok पर बैन लगाया था। एक वक्त भारत में TikTok का बड़ा मार्केट शेयर था। हालांकि भारत में प्रतिबंध के बावजूद भी Tiktok दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना हुआ है। आइए देखते हैं टॉप-10 लिस्ट..

2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले 10 ऐप्स की लिस्ट:

1. टिकटॉक (चीन)

2. फेसबुक (US)

3. व्हाट्सएप (US)

4. इंस्टाग्राम (US)

5. फेसबुक मैसेंजर (US)

6. स्नैपचैट (US)

7. टेलीग्राम (रूस)

8. लाइक (चीन)

9. पिंट्रेस्ट(US)

10. ट्विटर (US)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.