Google ने किया कंफर्म, Nest Smart Speaker की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग
लीक इमेज के आधार पर Google Nest Smart स्पीकर प्लास्टिक बॉटम बेस और पावर बटन के साथ आता है। इसके एक साइड पर माइक्रोफोन ऑन और ऑफ स्विच दिया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google के नए Nest Smart Speaker को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अब Google की तरफ से नए Smart Speaker की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने Nest Smart Speaker के ऑफिशियल टीजर जारी करके इस बारे में जानकारी दी। Google का Nest Smart Speaker दिखने में गूगल होम से काफी अलग है। साथ ही Google Nest Mini से काफी बड़ा नजर आता है। स्मार्ट स्पीकर को सिलेंड्रिकल डिजाइन में पेश किया गया है। यह पूरी तरह से फैब्रिक से कवर्ड होगा, जबकि पुराना Google Home बॉटम में हॉफ फैब्रिक से कवर्ड था। इसे लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। एक टीजर वीडियो में स्मार्ट स्पीकर की एक सैंड पिंक वेरिएंट को पेश किया गया है।
लीक इमेज के आधार पर Google Nest Smart स्पीकर प्लास्टिक बॉटम बेस और पावर बटन के साथ आता है। इसके एक साइड पर माइक्रोफोन ऑन और ऑफ स्विच दिया गया है। अगर इसके लुक पर गौर करें, तो Google Nest स्मार्ट स्पीकर को वर्टिकल और होरिजेंटल प्लेस किया जा सकता है। हालांकि Google की तरफ से अभी Google Nest के स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही Google की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इससे पहले तक Google Nest Mini और Nest Smart Display को पेश करता था। इसके बाद Google ने स्मार्ट डिवाइस को Nest ब्रांड नेम के तहत रीब्रांड कराया है। Google Nest Mini की भारत में कीमत 3,999 रुपये है, जबकि Nest Smart Displya की रिटेल कीमत 8,999 रुपए है। बता दें कि साल 2018 में Google Home को कंपनी ने 7,999 रुपए में उपलब्ध कराया था। ऐसे में अपकमिंग Nest Smart स्पीकर को इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।
(Written By- Saurabh Verma)