Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट
Google Maps में अब Gemini AI की एंट्री के साथ सफर की प्लानिंग और नेविगेशन का अंदाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। Google ने अपने Ask Maps फीचर में नए AI टूल्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर्स चैट के जरिए अपनी पसंद, समय और घूमने की जगहों के हिसाब से पूरा डे-वाइज ट्रैवल गाइड तैयार कर सकते हैं।

Google Maps में Gemini AI की एंट्री। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Maps ने अपने Ask Maps में नए AI टूल्स जोड़े हैं। इनकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक पूरा ट्रैवल आइटिनरेरी तैयार कर सकेंगे। इसी तरह, Immersive Navigation की मदद से सड़कें और आसपास की इमारतें, फ्लाईओवर, क्रॉसवॉक, ट्रैफिक लाइट्स और दूसरी जगहें 3D में दिखाई देंगी। इसके लिए स्ट्रीट व्यू (Street View) और एरियल इमेजरी के साथ AI का इस्तेमाल किया गया है।
इस तरह बनाएं अपनी रोड ट्रिप का पूरा प्लान
मान लीजिए आप परिवार के साथ 3 दिनों के लिए किसी पहाड़ी इलाके में जाना चाहते हैं। Ask Maps को अपनी पसंद, सफर के ड्यूरेशन और घूमने की जगहों के बारे में बताएं। इसके बाद, ये हर दिन के लिए एक अलग शेड्यूल तैयार कर देगा।
- अपनी जरूरत बताएं: जैसे कि तीन दिन की रोड ट्रिप प्लान करने के लिए कहें।
- डे-वाइज आइटिनरेरी: दिन के हिसाब से पूरा शेड्यूल मिल जाएगा।
- प्लान शेयर करें: आप तैयार किए गए इस ट्रैवल प्लान को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
- सफर के दौरान बदलाव करें: अगर आप रास्ते में कोई खूबसूरत जगह या लंच स्पॉट जोड़ना चाहते हैं, तो आप Ask Maps को बता सकते हैं।
निकलने से पहले जानें रूट से जुड़ी जरूरी बातें
सफर शुरू करने से पहले, Google Maps डायरेक्शन्स में 'Know Before You Go' के तहत रूट से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी। इसमें ये जानकारी शामिल है कि पार्किंग कहां मिलेगी, इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने की जगह कहां है, मौसम कैसा रहेगा और रास्ते में टोल या देरी होने की संभावना है या नहीं।
