विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google ने दिल्ली-एनसीआर में दूसरा क्लाउड क्षेत्र किया शुरू, यूजर्स को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

By Ajay VermaEdited By:
Published: Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:55 AM (IST)

Google ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में अपना नया क्लाउड क्षेत्र बनाने का ऐलान कर दिया है। इस क्लाउड ...और पढ़ें

Google की प्रतिकात्मक फोटो दैनिक जागरण की है
Google की प्रतिकात्मक फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिकन टेक कंपनी Google ने भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अपना नया क्लाउड क्षेत्र बनाने का ऐलान कर दिया है। इस क्लाउड क्षेत्र के जरिए दुनियाभर के ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सकेगा। हालांकि, इस क्लाउड क्षेत्र में किए गए निवेश से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि गूगल का देश में इस तरह का दूसरा सेटअप और एशिया प्रांत में 10वां सेटअप है।

Google क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन ने कहा है कि हमने भारत में Google क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को देखा है। इसलिए हम क्लाउड क्षेत्र का विस्तार कर रहे हैं। इससे आने वाले वर्षों में देश के साथ-साथ लोगों का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा है कि इस नए इंस्फ्राट्रक्चर से भारत को आपदा जैसी समस्याओं से निपटने में सहायता मिलेगी।

गूगल के नए क्लाउड क्षेत्र के आने से भारतीय यूजर्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस क्लाउड क्षेत्र से अमेजन वेब और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी, जो इस समय अपना नेटवर्क को फैलाने में लगी हुई हैं।

JioPhone Next

आपको बता दें कि Google और Jio ने साथ मिलकर JioPhone Next को तैयार किया है। इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी का दावा है कि यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इस डिवाइस को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। फीचर की बात करें तो JioPhone Next में सिंगल कैमरा दिया जाएगा।

इसके साथ ही फोन में ऑप्टिमाइज्ड एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा, जिसे गूगल ने तैयार किया है। वहीं, यह स्मार्टफोन गूगल असिस्टेंट, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और ऑगमेंटेड रिएल्टी फिल्टर्स जैसे लेटेस्ट फीचर्स लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस में यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा के लिए समय-समय पर अपडेट भी दिए जाएंगे।

JioPhone Next की संभावित कीमत

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो JioPhone Next की कीमत 5000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।