Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलविदा Hangouts ! Google ने बंद कर दी अपनी ये सुविधा, अब भी रिकवर कर सकते हैं पुरानी चैट

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:18 PM (IST)

    Google ने आधिकारिक तौर पर Google Hangouts को बंद कर दिया है। इस साल जुलाई में Hangouts ऐप को वापस बंद कर दिया गया था। कंपनी यूजर्स को अपने हैंगआउट डेटा की कॉपी डाउनलोड करने के लिए 1 जनवरी 2023 तक का समय दे रही है।

    Hero Image
    Google Shut down Hangouts, know the details here

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने आखिरकार अपनी वॉइस और वीडियो चैट सेवा, Google Hangouts को बंद कर दिया है। मैसेजिंग सेवा जिसे पहली बार 2013 में एक स्वतंत्र ऐप के रूप में पेश किया गया था, वह अब न तो एंड्रॉयड और iOS पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल आधिकारिक वेबसाइट या क्रोम एक्सटेंशन के माध्यम भी नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि यह सेवा अब Google Stadia, YouTube Originals, Google+, Google Allo और Google Play Music जैसे प्रोडक्ट और सेवाओं की लंबी सूची में शामिल हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2020 से ही शुरू थी तैयारी

    Google ने 2020 में यूजर्स को Hangouts से दूर ले जाना शुरू किया जब उसने घोषणा की कि Google Chat सभी के लिए उपयोग करने के लिए उपलब्ध होगा। उस समय, कंपनी ने Hangouts यूजर्स को Gmail में या एक अलग ऐप के रूप में Google Chat में अपग्रेड करने के लिए भी प्रेरित किया था।

    फिर इस साल की शुरुआत में, Google ने औपचारिक रूप से Android और iOS के लिए Hangouts ऐप को बंद करना शुरू कर दिया, जो इस साल जुलाई में उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं रहे। उस समय, कंपनी ने भले के लिए यूजर्स को Hangouts से दूर माइग्रेट करने की अपनी योजना को भी विस्तृत किया।

    यह भी पढ़ें-“ इंटरनेट पर सबसे दिल्चस्प जगह है Twitter”, एलन मस्क ने की तारीफ, आखिर क्यों कही ये बात

    सबसे पहले Hangouts ऐप हुआ बंद

    कंपनी से सबसे पहले Hangouts ऐप को फिर Hangouts Chrome एक्सटेंशन को बंद किया, जिसके बाद Hangouts की आधिकारिक वेबसाइट ही Hangouts यूजर्स के लिए सर्विस को एक्सेस करने का एकमात्र तरीका थी। अब, Google ने Hangouts की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया है।

    यूजर्स Google Chat मे कर सकते हैं अपग्रेड

    "Google ने बताया कि 1 नवंबर से आपका Hangouts वेब पर चैट पर रीडायरेक्ट हो जाएगा। कंपनी आपको अभी से चैट पर जाने की सलाह दे रही हैं। हम यहां एक स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे है, जिसमें दो लिंक दिखाई देते हैं, जिनमें से एक यूजर्स को बदलाव के बारे में अधिक जानकारी देता है जबकि दूसरा यूजर्स को सीधे Google चैट पर ले जाता है।

    Hangouts डाटा की कॉपी कर सकते हैं डाउनलोड

    बता दें कि यूजर अभी भी अपने सभी डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी यूजर्स को अपने हैंगआउट डेटा की कॉपी डाउनलोड करने के लिए 1 जनवरी 2023 तक का समय दे रही है। अगर आपने अपना Hangouts डेटा डाउनलोड नहीं किया है तो जल्दी से कर लें।

    यह भी पढ़ें- जल्द ही सेल पर जाएगा lava का ये 5G रेडी स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से कम, यहां जानें क्या है खास

    comedy show banner
    comedy show banner