विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google का नया फिटनेस ट्रैकर लॉन्च: 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले, ECG और GPS जैसे फीचर्स

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:00 AM (IST)

गूगल ने अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge लॉन्च किया है, जिसमें 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन GPS और ECG ...और पढ़ें

Google का नया फिटनेस ट्रैकर लॉन्च: 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले, ECG और GPS जैसे फीचर्स

Google का नया फिटनेस ट्रैकर लॉन्च: 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले, ECG और GPS जैसे फीचर्स


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने अपना नया फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Fitbit Edge के नाम से पेश किया है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस फिटनेस बैंड के हल्के डिजाइन के साथ स्मार्टवॉच जैसे फीचर्स ऑफर कर रहा है। इसमें आपको 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को भी सपोर्ट करती है।

साथ ही इस ट्रैकर में बिल्ट-इन GPS, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और कई हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर भी मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि Fitbit Edge एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकता है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Google Fitbit Edge की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो गूगल Fitbit Edge की शुरुआती कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये है। इसके साथ आपको छोटे और बड़े साइज के सिलिकॉन एक्टिव बैंड भी मिलने वाले हैं। ये फिटनेस ट्रैकर चार कलर ऑप्शन मैट ब्लैक एल्युमिनियम के साथ ऑब्सिडियन बैंड, सैटिन सिल्वर एल्युमिनियम के साथ फॉग बैंड, सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम के साथ ऑलिव बैंड और शैंपेन गोल्ड एल्युमिनियम के साथ कैन्यन बैंड ऑप्शन के साथ मिलेंगे।

इतना ही नहीं कंपनी ने इसका एक खास Stephen Curry Special Edition भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 219.99 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये बताई गई है। सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम केस के साथ वॉटर-रेसिस्टेंट रिसाइकल्ड पॉलिएस्टर बैंड भी मिल रहा है।

इस बैंड में स्टीफन करी के सिग्नेचर कलर एक्सेंट भी मिल रहा है। Fitbit Edge की प्री-बुकिंग Google Store और रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू हो गई है और इसकी पहली सेल महीने के आखिर में 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

 

Google Fitbit Edge के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Fitbit Edge में 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। Google का कहना है कि नए ट्रैकर की स्क्रीन पिछली जनरेशन के Fitbit ट्रैकर्स की तुलना में 46 परसेंट ज्यादा व्यूइंग एरिया ऑफर कर रही है। इसमें एक फिजिकल साइड बटन भी मिल रहा है, जिसकी मदद से यूजर वर्कआउट को पॉज और दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें Ambiq AP5 माइक्रोकंट्रोलर के साथ 64MB NOR फ्लैश स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए ट्रैकर में ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन GPS भी है। फिटबिट में Galileo पोजिशनिंग की मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन कनेक्ट किए भी अपनी एक्टिविटी और रूट ट्रैक कर सकते हैं।

40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

इतना ही नहीं इस नए वाले फिटनेस ट्रैकिंग में 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसमें ऑटोमैटिक एक्टिविटी रिकग्निशन और अल्टीमीटर भी मिल रहा है, जो रनिंग और सीढ़ियां चढ़ने जैसी एक्टिविटीज के दौरान ऊंचाई में होने वाले बदलाव को ट्रैक करता है।

इसके अलावा ये ट्रैकर Cardio Load, Daily Readiness, VO2 Max, Active Zone Minutes और हार्ट रेट की जानकारी भी देगा। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर, ECG सेंसर, SpO2 ट्रैकिंग और स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

Fitbit Edge में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मिल रहा है। यूजर ऑन-डिमांड ECG के जरिए एट्रियल फिब्रिलेशन के संभावित संकेतों की भी जांच कर सकते हैं। इसमें इरेगुलर हार्ट रिदम नोटिफिकेशन, स्लीप स्टेज एनालिसिस और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैकिंग की सुविधा भी है।

डेली यूज के लिए ये ट्रैकर स्मार्टफोन नोटिफिकेशन दिखा सकता है। इसके अलावा, सपोर्टेड प्लेटफॉर्म पर क्विक टेक्स्ट रिप्लाई, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, टाइमर और Google Maps की बेसिक गाइडेंस भी मिल जाती है।

Google Fitbit Edge की बैटरी

Google Fitbit Edge में 65mAh की रिप्लेसेबल लिथियम-आयन बैटरी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिन तक चल सकता है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 90 मिनट लग सकते हैं, जबकि 5 मिनट की चार्जिंग से आप इसे 24 घंटे तक यूज कर सकते हैं। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इसमें 5 ATM और IP68 रेटिंग भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर