यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Google Doodle: COVID-19 अवेयरनेस के लिए समर्पित हुआ डूडल, मास्क पहनने पर जोर
इस एनिमेटेड Doodle में हर अल्फाबेट को मास्क से कवर किया गया है। इसके अलावा एनिमेशन के आखिर में हर अल्फाबेट को दूर करके सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की सलाह दी जा रही है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने आज अपने Doodle को खास तौर पर COVID-19 की रोकथाम के लिए समर्पित किया है। Google ने अपने आज के Doodle में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने के लिए सलाह दिया है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की पहल पर बनाए गए इस Google Doodle में कोरोना वायरस से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में प्रदर्शित किया गया है। Google Doodle के हर अल्फाबेट में मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया गया है। इस एनिमेटेड Doodle में हर अल्फाबेट को मास्क से कवर किया गया है। इसके अलावा एनिमेशन के आखिर में हर अल्फाबेट को दूर करके सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की सलाह दी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय और Google द्वारा बनाए गए इस Doodle में संदश दिया गया है- 'मास्क पहने, जिंदगियां बचाएं'। इस संदेश के साथ यह भी कहा गया है कि चेहरे को ढ़ंकने वाला कपड़ा पहनें, अपने हाथ धोएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही ज्यादा जानकारी का एक बटन दिया गया है, जिसपर क्लिक करके लोग स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर इस वायरस से बचाव के लिए ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

Google Doodle पर क्लिक करने के बाद जो पेज ओपन होता है उसमें कोरोनावायरस से बचाव के उपाय बताए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि तथ्यों की जानकारी रखकर और जरूरी सावधानियां अपनाकर, आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह मानें। सलाह में कहा गया है।
कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए-
- बार-बार हाथ धोएं. हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड रब इस्तेमाल करें।
- अगर कोई खांस या छींक रहा है, तो उससे उचित दूरी बनाए रखें।
- शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो, तो मास्क लगाएं।
- आंखें, नाक या मुंह को न छुएं।
- खांसने या छींकने पर नाक और मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढक लें।
- अगर आप ठीक नहीं महसूस कर रहे हैं, तो घर पर रहें।
- अगर आपको बुखार, खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाएं।
- आपको स्वस्थ्य सेवा देने वाली संस्था से पहले ही संपर्क कर लें, ताकि वह आपको बता दे कि इलाज के लिए कहां जाना चाहिए. यह आपको बचाता है और वायरस और अन्य संक्रमणों को फैलने से रोकता है।
मास्क
मास्क लगाने पर, मास्क लगाने वाले व्यक्ति से दूसरे लोगों में वायरस फैलने से रोकने में मदद मिलती है। सिर्फ़ मास्क लगाकर कोविड-19 से नहीं बचा जा सकता है। हमें साथ में शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी और हाथों को साफ रखना होगा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह मानें।