Google मना रहा Earth Day, बनाया यह खास Doodle
हम आपको बता दें कि आज Earth Day है। Google ने Earth Day की 50वीं सालगिरह पर यह Doodle बनाया है। फोटो साभार Google
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने हाल ही में एक Doodle सीरीज बनाई थी जिसमें कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया गया था। इसी तरह Google हर दिन खास क्यों है, यह बताने के लिए Doodle बनाती है। देखा जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा लोगों का ही होता है क्योंकि इससे उनकी जनरल नॉलेज बढ़ जाती है। आज भी कुछ ऐसा ही है। क्या आप जानते हैं कि आप क्या है। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि आज Earth Day है। Google ने Earth Day की 50वीं सालगिरह पर यह Doodle बनाया है।
जानें क्या है आज का Doodle: देखने में यह Doodle ग्रीन कलर का है। इसमें G के बाद O को एक मधुमक्खी के तौर पर दिखाया गया है। वहीं, L को पेड़ के तौर पर दिखाया गया है। जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको एक छोटी वीडियो दिखाई जाएगी। इसे आप Skip भी कर सकते हैं। इसके बाद एक और वीडियो दिखेगी जिसमें एक मधुमक्खी का दिखाई देगी। इस वीडियो में आपको फूल, पड़ इत्यादि दिखाई देंगे। इस वीडियो में आप जहां-जहां अपने माउज का कर्सर ले जाएंगे। वहीं, मधुमक्खी भी जाएगी।
Google, Doodle के जरिए हर दिन को बनाता है खास: जैसा कि हम सभी को पता है और हमने आपको ऊपर भी बताया कि कंपनी हर दिन को खास बनाने और लोगों को उस दिन का महत्व बताने का काम करती है। वैसे Google का अपना पेज भी है जिसपर आपको Doodle की हर डिटेल मिल जाएगी। अगर आप Doodle से संबंधित कोई डिटेल्स चाहते हैं तो आप कंपनी के आधिकारिक पेज पर जा सकते हैं।