विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google ने फिक्स किया WhatsApp माइक्रोफोन वाला बग, माफी भी मांगी, नया अपडेट कर सकते हैं इन्स्टॉल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 21 Jun 2023 01:21 PM (IST)

कुछ समय पहले वॉट्सऐप को लेकर खबर आई थी कि ऐप यूजर्स के डिवाइस में माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा ...और पढ़ें

Google confirms fix to their dashboard whatsapp Microphone Access bug fix
Google confirms fix to their dashboard whatsapp Microphone Access bug fix

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते दिनों ही पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप को लेकर खबर आई थी कि यह यूजर्स के डिवाइस में माइक्रोफोन का एक्सेस लेकर बैकग्राउंट में एक्टिव रहता है। हालांकि, ऐसा तब देखा गया जब, वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया ही नहीं जा रहा था। इसी कड़ी में वॉट्सऐप को लेकर एक नया अपडेट आया है।

वॉट्सऐप द्वारा माइक्रोफोन के एक्सेस का क्या था मामला

दरअसल इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था जब पहली बार इस तरह की सूचना एक ट्विटर इंजीनिटर ने दी। मामले में सबका ध्यान खींच लिया कि चैटिंग के लिए एक बड़े यूजर ग्रुप के काम आने वाला ऐप यूजर की प्राइवेसी को लेकर कुछ गड़बड़ तो नहीं कर रहा।

यह परेशानी एंड्राइड यूजर्स को आ रही थी। कुछ समय बाद जानकारी मिली थी कि ऐसा वॉट्सऐप नहीं, बल्कि एंड्रॉइड में आए एक बग के कारण हो रहा था। इस पर ट्विटर के ओनर एलन मस्क का ट्वीट भी सामने आया था।

वॉट्सऐप ने मामले में क्या कहा था

वॉट्सऐप ने मामले में यूजर्स को जानकारी दी थी कि यह मामला गूगल और एंड्रॉइड से जुड़ा है। कंपनी ने कहा था कि उसने गूगल ने इस बारे में बात की है और परेशानी का समाधान खोजने को भी कहा है।

गूगल ने भी कन्फर्म किया कि कुछ वॉट्सऐप यूजर्स के प्राइवेसी डैशबोर्ड में वॉट्सऐप को लेकर गलत जानकारियां दिखाई गईं। इसके बाद कंपनी ने यूजर्स के लिए इस बग को फिक्स करने की बात कही थी।

क्या है गूगल का वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया अपडेट

गूगल ने इस बग को अब फिक्स कर लिया है। कंपनी ने यूजर्स की जानकारी के लिए अपने ऑफिशियल ट्विटर एंड्रॉइड अकाउंट से एक पोस्ट किया है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से वॉट्सऐप एंड्रॉइड वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।  नए वॉट्सऐप वजर्न के साथ इस बग को फिक्स कर दिया है।