Move to Jagran APP

Women's Day 2019: Google के खास Doodle में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

Google ने अपने इस Doodle के फ्रंट में 11 भाषाओं में महिला शब्द को दर्शाया है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपको दुनिया की 13 सशक्त महिलाओं के प्रेरणादायक कोट्स दिखाई देंगे

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:03 AM (IST)
Women's Day 2019: Google के खास Doodle में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक
Women's Day 2019: Google के खास Doodle में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google ने हर बार की तरह इस बार भी खास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे खास मौके पर एक अनोखा Doodle बनाया है। Google ने अपने इस Doodle के फ्रंट में 11 भाषाओं में महिला शब्द को दर्शाया है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपको दुनिया की 13 सशक्त महिलाओं के प्रेरणादायक कोट्स दिखाई देंगे। हर स्लाइड में आपको अलग-अलग भाषाओं में सशक्त महिलाओं के कोट्स उनके नाम के साथ दिखाई देंगे।

loksabha election banner

सबसे पहले स्लाइड में आपको अमेरिकी एस्ट्रोनॉट एवं फिजिशियन मे जेमिशन का प्रेरणादायक कोट दिखाई देगा। इसमें लिखा है, 'कभी भी दूसरे लोगों की सीमित कल्पनाओं तक सीमित न रहें।'

वहीं, दूसरी स्लाइड में आपको मैक्सिकन आर्टिस्ट फ्रिडा काहलो का कोट मिलेगा। कोट में लिखा है, 'अगर मेरे पास उड़ने के लिए पंख है तो मुझे पैरों की क्या जरूरत।'

तीसरी स्लाइड में जर्मन लेखन इमा हर्वे ने लिखा है, 'अपने उच्चतम आंतरिक सत्य के अलावा खुद को दुनिया के किसी बंधन में बंधने न दें।'

चौथी स्लाइड में आपको जापानी मल्टीमीडिया आर्टिस्ट योको ओनो का कोट मिलेगा। जिसमें लिखा है, 'जो सपना आप अकेले देखते हैं वो सिर्फ सपना होता है लेकिन जो सपना आप दूसरों के साथ देखते हैं, वो हकीकत होता है।'

पांचवीं स्लाइड में आपको भारतीय डिप्लोमेट एनएल बेनो जेपिन का कोट मिलेगा। इसमें लिखा है, 'हम इतने अमूल्य हैं कि निराशा कभी हमारे दिलों-दिमाग में भी नहीं आनी चाहिए।'

छठी स्लाइड में भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का कोट मिलेगा। इन्होंने लिखा है, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं।'

सातवीं स्लाइड में ब्राजीक की उपन्यासकार क्लार्सी लिपेक्टर का कोट मिलेगा। इसमें लिखा है, 'मैं अपने आप से ज्यादा मजबूत हूं।'

आठवीं स्लाइड में ब्रिटिश-ईराकी कलाकार जाहा हदीद का कोट मिलेगा। इसमें लिखा है, 'मैं वास्तव में भविष्य के विचारों में विशवास रखती हूं।'

नौवीं स्लाइड में ब्रिटिश लेखक मिलिशेंट फॉसेट का कोट है। इसमें लिखा है, 'साहस ही हर जगह साहस को पुकारता है।'

दसवीं स्लाइड में रूसी कवयित्री मरिना स्वेसेवा का कोट है। इसमें लिखा है, 'पंख तभी आजाद है जब वो उड़ान भरने के काम आए, वरना पीठ पर वह एक बोझ के समान है।'

ग्यारहवीं स्लाइड में फ्रांसिसी उपन्यासकार जॉर्ज सैंड ने लिखा है, 'भविष्य को अतीत की तुलना में अधिक सुंदर जाग्रत किया जा सकता है।'

बारहवीं स्लाइड में ताइवानी लेखिका सनमाओ ने लिखा है, 'एक व्यक्ति जिसके पास कम से कम एक सपना है, उसके मजबूत होने का एक कारण है।'

सबसे आखिरी स्लाइड में नाइजीरियन लेखिका Chimamanda Adichie का कोट है, इसमें लिखा है, 'मैं बात करती हूं। मैं समान रूप से मायने रखती हूं। नहीं तो केवल जब तक। मैं बात करती हूं। पूर्ण विराम।'

एयर इंडिया की 12 उड़ानों की कमान महिलाओं को

भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने महिला दिवस को यादगार बनाते हुए पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करने जा रही है। एयरलाइन के मुताबिक, उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। एयर इंडिया इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है।

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर की महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो किसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। महिला दिवस दुनियाभर की लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

Google Chrome को हिंदी या किसी अन्य भाषा में इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Google ने Play Store से हटाए 28 फर्जी ऐप्स, अपने स्मार्टफोन से इन्हें हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Jio Group Talk ऐप के जरिए एक साथ 10 लोगों से कर सकेंगे बात, जानें कैसे करता है काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.